राजनीतिसंगठनसामाजिक

स्वर्गीय विजय बसंत की स्मृति में आयोजित एरिया प्रीमीयर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में पहुंची उत्तरी जांगड़े,तुलसी बसंत,रेड ब्लू बंजारी की टीम ने 5 रन से स्ट्राइकर किंग ठाकुरपाली को हराया

सारंगढ़।ग्राम गोड़म में भव्य टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उल्लेखनीय हो कि क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता स्वर्गीय विजय बसंत की स्मृति में प्रथम वर्ष एरिया प्रीमियर लीग 2023 का आयोजन किया गया जिसमें टीमों का ऑक्शन हुआ और बोली लगाकर टीम में खिलाड़ियों को जगह दी गई दर्जनों टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जहां फाइनल मुकाबला रेड ब्लू बंजारी एवं स्ट्राइकर किंग ठाकुरपाली के बीच खेला गया 15 ओवर के मैच में रेड ब्लू बंजारी के टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन का लक्ष्य दिया जवाब में स्ट्राइकर किंग ठाकुरपाली ने निर्धारित ओवर में 160 रन बना पाए और एरिया प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रेड ब्लू बंजारी ने 5 रन से जीत दर्ज की इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़,विशिष्ट अतिथि श्रीमती तुलसी बसंत जिला पंचायत सभापति,अरुण मालाकार जिला कांग्रेस
अध्यक्ष रायगढ़ ग्रामीण,
चंद्र कुमार नेताम जनपद उपाध्यक्ष, गणपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,जनपद सदस्य प्रणय सिंह वारे,विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि,सरपंच प्रतिनिधि चंद्रशेखरसाहू,राजेंद्र वारे सागर दीवान एवं स्थानीयजनप्रतिनिधि गढ़ की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुई सर्वप्रथम अतिथियों का आयोजन समिति ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तत्पश्चात कार्यक्रम को सर्वप्रथम श्रीमती तुलसी विजय बसंत ने संबोधित किया और इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आप सब ने मेरे दिवंगत पति के स्मृति में यह आयोजन किया आप सबकी मैं आभारी हूं इसी तरह खेलकूद के क्षेत्र में आप सदा आगे बढ़े और यह आयोजन हमेशा होता रहे मैं सदैव आप सबके साथ सहयोग करती रहूंगी कार्यक्रम को आगे श्रीमती उतरी जांगड़े ने संबोधित किया और कहा कि क्षेत्र के लोकप्रिय नेता भैया विजय बसंत की स्मृति में यह आयोजन किया गया है ।

हम सब उन्हें आज याद कर रहे हैं उनकी कमी हमेशा हम सब को खलती है आज दोनों टीमों ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया सभी को बधाई हार और जीत तो लगी रहती है खेल की तरह राजनीति में भी एक जीतता है तो दूसरा हारता है इसी तरह आप सब आगे और मेहनत करो जीत जरूर मिलेगी आप सबको पता है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सभी वर्ग के लिए काम कर रही है किसान युवा मजदूर महिला सभी खुशहाल हैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से खेल को भी आगे बढ़ाया है आप सब क्रिकेट के साथ-साथ और अन्य खेल में भी भाग ले मैं बताना चाहूंगी कि आज बहुत पुरानी मांग सारंगढ़ जिला को भी बनाकर हम सब को बहुत बड़ी सौगात दी है जिला के बनने से सभी प्रकार की सुविधाएं अब सारंगढ़ में मिलना शुरू हो गई है आप सब का प्यार और आशीर्वाद इसी तरह बना रहे और हम सब आपके बीच कार्यक्रम में पहुंचते रहे यही कामना करती हूं ।

दोनों टीमों और इस सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बहुत-बहुत बधाई तत्पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया प्रथम विजेता टीम रेड ब्लू बंजारी को 30 हजार नगद एवं शील्ड से नवाजा गया द्वितीय विजेता स्ट्राइकर किंग ठाकुरपाली दूधी विजेता को 20 हजार नगद एवं शील्ड से पुरस्कृत किया गया इसी क्रम में तृतीय विजेता को भी पुरस्कृत किया गया इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अवधेश ईजारदार को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया इस सफल आयोजन में टेकचंद रात्रे,अवधेश
ईजारदार,अजय साहू, विजय साहू पुरुषोत्तम साहू,ढालेद्र रात्रे सूरज रात्रे ,राजू गुरुजी विजय यादव,बाना साहू हिमांशु यादव,लक्ष्मीनारायण अनीश,मनीष यादव,बजरंगी यादव,संतोष मनहर,विशाल भारद्वाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा समापन अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अतिथियों ने क्रिकेट का आनंद लिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button