कानूनराजनीतिसामाजिक

भुपेश बघेल और कवासी लखमा का किया गया पुतला दहन,पुलिस के साथ हुई जमकर झुमाझटकी

सारंगढ़:- प्रदेश में 2000 करोड़ के शराब घोटाले मामले में प्रदेश भाजपा के निर्देश पर युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के नेतृत्व में आज भुपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। प्रदेश भाजपा के द्वारा लगातार तीन दिनों तक इस मामले में भुपेश बघेल के
खिलाफ सड़क की लडाई लडने हेतु आह्वान किया गया है। युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के नेतृत्व में  भारत माता चौक में आज 9 मई को पुतला दहन किया गया तो वहीं दिनांक 10 मई को पुरे जिले के 11 मण्डलों में पुनः पुतला दहन किया जाना है। इसके अलावा 11 मई को जिला स्तरीय महाधरना कार्यक्रम व पुतला दहन कार्यक्रम भी तय किया गया है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा के निर्देशों पर भुपेश बघेल के खिलाफ लगातार जनता को जगाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जाना तय है। इस क्रम में आज भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में भुपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस के साथ जमकर झुमाझटकी हुई जिसमें भाजपाई दोनो पुतला जलाने में पुरी तरह सफल हुए। आंदोलनात्मक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान समेत भाजपा जिला कार्यकारिणी, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। पुतला दहन के दौरान भुपेश बघेल मुर्दाबाद व अब तो यह स्पष्ट है भुपेश बघेल भ्रष्ट्र है के नारे युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए। इस आंदोलन में सारंगढ़ मंडल समेत केडार, गुडेली भेडवन, कोसीर, सालर, सरसींवा, भटगांव, बिलाईगढ़ व बरमकेला लेन्ध्रा मंडल से आए कार्यकर्तागण रहे।

आंदोलन लगातार रहेगा जारी – भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान
आंदोलन के पश््चात भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि ईडी के द्वारा बकायदा प्रेस रिलीज कर के 2000 करोड़ के शराब घोटाले की जानकारी दी गई है। भले ही भुपेश बघेल जी इसे ईडी की मनगढंत स्टोरी बताने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता से कुछ नही छिपा है। जनता जान चुकी है कि यह सरकार पुरी तरह से भ्रष्ट्राचार में डुबी हुई है। यह पुरी सरकार सिर्फ जुआ, सट्टा और शराब के दम पर टिकी हुई है। भुपेश बघेल जी के द्वारा आए दिन इन विषयों पर झुठ बोला जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जहां प्रचंण्ड मतों से प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तो वहीं जिले के दोनो सीटों में भी भाजपा विधायक, भारतीय जनता पार्टी बनाएगी। आज के आंदोलन में भारतीय युवा मोर्चा और महिला मोर्चा दोनो की मेहनत देखने को मिली है और आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार से वर्तमान भ्रष्ट्र सरकार पर भाजपा हमलावर रहेगी।

11 मई को महा धरना कार्यक्रम
2000 करोड़ के शराब घोटाले के मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में लगातार आंदोलन किये जाने हैं इस क्रम में आगामी 11 मई को वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई परिसर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें पुरे जिले के समस्त मंडलों के कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे। पुरे प्रदेश की जनता को भाजपा आने वाले दिनों में घुमघुमकर 2000 करोड़ के घोटालों का सच बताने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाने वाली है। 11 मई को होने वाले धरना प्रदर्शन के संबंध में जिला भाजपा महामंत्री अजय गोपाल व युवा मोर्चा महामंत्री राजा गुप्ता ने सम्पुर्ण जिले के कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनावें। उक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी द्वारा दी गई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button