आस्थासामाजिक

देशव्यापी हनुमंत शक्ति जागरण श्री चालीसा का पाठ बजरंग दल के द्वारा सम्पन्न हुआ : ~ विवेक

जैसा कि सर्वविदित है कि कर्नाटक चुनाव की घोषणा में बजरंग दल को बैन करने की बात कहने के पश्चात व राज नेताओं के द्वारा भी आवश्यकता पड़ने पर बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही गयी जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है ।
कुमति निवार सुमति के संगी
श्री बजरंग बली जी उन्हें सुमति दें इस उद्देश्य से मंगलवार के शुभ दिवस पर देशव्यापी हनुमंत शक्ति जागरण श्री हनुमान चालीसा का भव्य पाठ रखा गया था , जिसमें विश्व हिंदू परिषद् , बजरंग दल सरिया प्रखण्ड इकाई के द्वारा भी अनेक धार्मिक स्थलों में सर्व हिंदू समाज के साथ श्री हनुमान चालीसा का भव्य पाठ सफलता पूर्वक संपन्न किया गया ।

साथ ही साथ बजरंग दल संयोजक विवेक ने बताया कि बजरंग दल जैसे देश भक्त संगठन कि तुलना PFI जैसे देशद्रोही, आतंकी संगठन से करना बहुत ही अपमान जनक व निंदनीय है ।
बजरंग दल निरंतर गौ सेवा , गौ रक्षा , रक्तदान , मठ मंदिर सुरक्षा , अपने धर्म , संस्कृति व राष्ट्र कि सुरक्षा एवं अनेक सेवा के कार्य निस्वार्थ भाव से सदैव करता आ रहा है एवं आगे भी करता रहेगा ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button