
औरदा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रध्देय लकेश्वर साव जी की बरसी में पहुँचकर दी श्रद्धांजलि

पुसौर। भाजपा नेता गौतम अग्रवाल ने पुसौर क्षेत्र के ग्राम औरदा में आयोजित अखंड नाम यज्ञ में शामिल हुआ। जहाँ उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना किया। भक्तों को भावविभोर देख प्रसन्नता से वे झूमने लगे। गौतम अग्रवाल ने आयोजन समिति को मंगलकामना देते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजन से स्वयं के भीतर ज्ञान, भक्ति व वैराग्य में वृद्धि तो होती ही है। साथ ही समाज में धार्मिक, समरसता, सांस्कृतिक व नैतिकता का उत्थान व संवर्धन भी होता है। आने वाली पीढ़ी संस्कारवान व चरित्रवान बनते है। आध्यात्म जीवन में बहुत जरूरी है। जिससे मनुष्य को मर्यादा में रहना और धर्म मय जीवन जीने की प्रेरणा मिलता है। साथ ही हमारा सनातन धर्म अक्षुण रहता है। इसके उपरांत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रध्देय लखेश्वर जी की छ:मसी/ बरसी में पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्य समिति सदस्य श्री मनीष सोलंकी जी, पूर्व भाजपा कोड़ातराई मंडल अध्यक्ष श्री रोहित साव जी, पूर्व मंडल महामंत्री श्री संजय सिंह ठाकुर जी, पूर्व जनपद सदस्य व पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष श्री आकाश गुप्ता जी, शक्ति केन्द्र संयोजक श्री गोपाल साव जी, श्री गजेंद्र साव जी, श्री सीताराम साव जी, श्री डिलेश्वर साव जी, श्री श्रवण साव जी सहित अनेक भक्तगण उपस्थित थे।






