संगठनसामाजिक

सगा अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीरा चौहान जी के शादी की 28 वां वर्षगाँठ पर एक झलक उनकी जीवनी

रायगढ़:- जिला आजके वर्तमान में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला हो गया है। वही सरिया अंचल में स्थित ग्राम बरपाली में तारीख 14.04.1971 को कृष्ण कन्हैया चौहान का जन्म हुआ जो प्राथमिक शिक्षा बरपाली व मिडिल जलगढ तथा माध्यमिक शिक्षा सरिया और उच्च शिक्षा रायगढ़ व मनेन्द्रगढ में अध्ययन किया। जिनका 1991 में केन्द्रीय नौकरी लगी। चौहान जी 12 वीं में सरिया हायर सेकण्डरी स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किऐ थे। जिनका 12 मई 1995 को ग्राम लालाधुर्वा गुडेली निवासी नीरा चौहान जी से पवित्र विवाह हुआ। श्री चौहान जी का आज नीरज चौहान पुत्र और नीलम चौहान उनके एक पुत्री हैं। के के चौहान जी बचपन से समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहते है।

आपको बता दे की कृष्ण कन्हैया चौहान जी कई संगठन से जुड़े रहे हैं, बरमकेला क्षेत्र में उन्हें बहुत से सामाजिक और कर्मचारी लोग जुड़े और जानते हैं। विदित हो की रायगढ़ जिले में भी अपना वर्चस्व बनाए हुए है और बहुत से सामाजिक और कर्मचारी लोगो से जुड़कर हमेशा काम कर अपना छाप छोड़ चुके है,रायगढ़ जिले में अधिकतर उनके चाहने वाले है। वर्तमान में सामाजिक सेवक के रुप में रायगढ़ में भवन संचालन समिति के अध्यक्ष,समाज के कर्मचारियों के संघ सगा अधिकारी कर्मचारी जन कल्याण संघ रजि. 122202243765 के जिलाध्यक्ष तथा चौहान समाज जिला रायगढ़ के जिला कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। चौहान जी दो भाई हैं और वे बड़े है उनका छोटा भाई पण्डित राम चौहान जी व्याख्याता हैं। मिली जानकारी के अनुसार के के चौहान जी ऊनके वैवाहिक वर्षगांठ पर 2021 में सर्वाधिक रकम रुपये 100001- एक लाख एक रुपये चौहान समाज को आर्थिक सहयोग किऐ है। और अभी तक लगभभ डेढ़ से दो लाख तक अपने जन्मदिन, वर्षगांठ, बच्चों के जन्मदिन, दीपावली, नव वर्ष में समाज को कुछ न कुछ आर्थिक सहयोग कर चुके हैं। समाज के आर्थिक सशक्तिकरण की ओर विशेष ध्यान देना चाहते हैं और वर्तमान में नौकरी के चलते कृष्णावैली रायगढ़ में निवास करते है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button