
सरिया/सुधीर चौहान:- बरमकेला जनपद पंचायत सरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलाईगढ़ अ के आश्रित ग्राम छुहीपाली मे चल रहे तीन दिवसीय कबड्डी मैच का फाइनल मैच गत रात्रि को हो गया बता दे की कबड्डी मैच मे कई गाँवों से आये प्रतिभागियों ने अपना खेल का प्रदर्शन किये और फाइनल मे पहुंचे और तीसरा चौ था के लिए बेलपाली व रुचिदा के मध्य खेला गया जिसमे बेलपाली तीसरा व रुचिदा चौथा स्थान रहा उसके बाद रात्रि बहुत होने के बाद भी दर्शको ने अपने स्थान पर डटे रहे बहुत ही रोचक फाइनल कबड्डी को देखने बहुत ही लालायित थे पुरा मैदान दर्शको से चारों तरफ खाचाखच् भरा हुआ था।
पुरा चाक चौबंद से निर्णायको के अतिथियों के उपस्थिति मे फाइनल मैच के खिलाडियों को गुलाल लगाकर पटाखे फोड़कर अतिथि द्वारा टास कर फाइनल मैच की प्रक्रिया करते हुए सभी तैयारी के साथ टेका व चंद्रपुर के मध्य मे खेला गया जो जिसमे मैच काफी रोचक और मजेदार था जिसमे चंद्रपुर के खिलाडियों को पछाड़ते हुए टेका की टीम विजयी रहा और छुहीपाली के मैदान मे प्रथम स्थान हासिल किये ।

इसी तरह छुहीपाली कबड्डी मैच के परिणाम इस तरह से रहा टेका प्रथम स्थान पर वही चंद्रपुर दूसरे स्थान पर जगह, बेलपाली की टीम तीसरे स्थान पर तथा चौथे स्थान पर रुचिदा रहा इसी तरह बेस्ट रेडर के रूप मे टेका के दीपक को बेस्ट आलराउंडर के रूप मे टेका के बृजलाल एवं बेस्ट डिपेंडर के रूप मे चंद्रपुर के खिलाडि सुनील यादव को चुना गया।
मैंच के अंत मे फाइनल कबड्डी मैच के मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे रायगढ़ विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि भैया श्री नरेश साहू व साथियो के द्वारा विजेता , उपविजेता सभी टीम को पुरस्कार नगद राशि व शिल्ड वितरण किया गया विजेता टीमो मे काफी जोस उत्साह उमंग देखने को मिला
देर रात तक दर्शको ने भी फाइनल मैच का आनंद वही निर्णयको ने भी मैच को सफल बनाने मे साराहनीय योगदान दिये गाँव के लोगो ने भी और आयोजक शारदा समिति ने भी मैच को सफल बनाने मे सभी सदस्यों ने सहयोग दिये वही दर्शको का भरपूर मनोरंजन कराये गुरुजी गजानंद चौहान जो अपने सुमधुर बोली से कमेंट्री कर रहे थे कभी हिंदी तो कंही उड़ीया छत्तिसागढी मे भी कंमेंट्रि करते हुए दर्शको को काफी लुभाये आयोजन समिति ने सभी का स्वागत सम्मान कर सभी को आभार धन्य वाद दिये।
फाइनल मैच मे मुख्यातिथि विधायक प्रतिनिधि श्री नरेश साहू जी के साथ भुवन विजय मालाकार, अग्नु पटेल, युवराज चौधरी, प्रेम साहू , बसंत, झनकराम, दया,कैलाश ,बोधराम पूरे शारदा समिति के सदस्य दर्शको ग्रामीणों की भारी संख्या मे उपस्थिति रही।।







