दुर्घटनायातायातसामाजिक

बधाई कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों की माजदा पहले ट्रेलर फिर डंफर से हुई जबदस्त भिड़ंत,13 लोगों की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार देर रात दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ. छट्टी कार्यक्रम से ग्रामीणों को लेकर लौट रहे माजदा की पहले ट्रेलर फिर डंबर से भिड़ंत हो गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 10 से ज्यादा घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान मोहंदी, धरसींवा निवासी टिकेश्वरी साहू (45 वर्ष), एकलव्य साहू (6 वर्ष), प्रभा साहू (34 वर्ष) और गीता साहू (54 वर्ष), गोंडवारा निवासी कुमारी महिमा साहू (18 वर्ष), धरसीवां निवासी नंदनी साहू (53 वर्ष), आनंदगांव, बेमेतरा निवासी उमंग साहू (5 माह), वर्षा साहू (28 वर्ष) और भूमि साहू (4 वर्ष), नागौरा मंदिर, हसौद निवासी राजवती साहू (60 वर्ष), और चटौद, विधानसभा क्षेत्र निवासी कृति साहू (50 वर्ष), कुंती साहू (55 वर्ष) और टिकेश्वर साहू (35 वर्ष) के रूप में की गई है.

एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि माजदा वाहन की पहले ट्रेलर से टक्कर हुई. ट्रेलर में लोहे का स्ट्रक्चर था, जो दोनों ओर से तीन-तीन फीट बाहर निकला हुआ था. लोहे के उन स्ट्रक्चर से माजदा वाहन का डाला टकराया, जिससे सबसे अधिक हानि हुई. इसके बाद माज़दा डंपर से टकराई. घटना में ग़ैर इरादतन हत्या के तहत दर्ज प्रकरण होगा. फिलहाल, तीनों वाहनों के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चटौद के लोग स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04, MQ 1259 में रविवार को छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बाना बनारसी गए हुए थे. कार्यक्रम से लौटते समय रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के पास पहले ट्रेलर से और उसके बाद डंपर से भिड़ंत हो गई. हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, घायलों का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है. भीषण हादसे की सूचना के बाद धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, एसपी और कलेक्टर अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

धरसीवाँ विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि खरोरा इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में कुछ ग्रामीण हमारे विधानसभा के रहने वाले है. पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही घायलों को देखने अस्पताल आए हुए है. जल्द ही सभी के ठीक होने की कामना करते है. गभीर हादसा हुआ है. हमारी सरकार सभी के साथ खड़ी है. आरंग विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब ने कहा कि खरोरा में भीषण हादसा हुआ है. ग्रामीणों के दु:खद मृत्यु की जानकारी भी मिली है, अन्य ग्रामीण घायल है. सभी घायलों के जल्द से जल्द उपचार हो सके, इसीलिए शासन और प्रशासन के प्रतिनिधि पहुँच गए है. इस दुख की घड़ी में हम सभी के साथ खड़े है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button