कानूनक्राइम

थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा चोरी में संलिप्त 04 आरोपी
को किया गया गिरफ्तार,चोरी के 03 अलग-अलग मामले को दिया था अंजाम,मेमोरण्डम के आधार पर आरोपी द्वारा बताये गये जगह से जप्त किया गया चोरी का सामान

सारंगढ़- बिलाईगढ़। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर जिले में घटित चोरी के अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए हैं जिसके पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के 03 अलग अलग मामले में 04 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.05.23 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि शासकीय हाई स्कूल टूंडरी में दिनांक 10/ 5/ 23 के रात्रि बैंकिंग शाखा के पीछे खिड़की को तोड़कर कमरा में प्रवेश कर कंप्यूटर सेट लगभग ₹ 01लाख से ऊपर की सामान चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान लगातार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, संदेह के आधार पर संदेहियो से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये ,जिसे आज दिनांक को गिरफ्तार कर चोरी गए कंप्यूटर सामान को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से
आरोपी( 1) पंकज साहू पिता विजय साहू उम्र 18 वर्ष 4 माह,
(2)आकाश वर्मा पिता स्वर्गीय हेमलाल वर्मा उम्र 20 वर्ष,
(3) विधि से संघर्षरत 2 बालक सभी साकीनान ग्राम टुण्ड्री थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ के विरुद्ध धारा 457,380,34 IPC के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया।

संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी, प्र.आर. दुर्गेश सिंह, आर. ओमचंद साहू, दिलीप तेंदुए, सत्येंद्र बंजारे, प्रवेश भारती, शंकर कुर्रे, नरेंद्र साव का विशेष योगदान रहा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button