
सरिया:- नवीन जिला सारंगढ बिलाईगढ़ जिला के अंतर्गत सरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमुर्रा के पंचायत भवन मे कल 16 मई 2023 मंगलवार को अमूरा जो कि सरिया से 5 किलोमीटर है वहां पर निशुल्क हाइड्रोसील की जाँच व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें रायगढ़ जिला के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राजू अग्रवाल सर द्वारा हाइड्रोसील के 6 मरीजों का और सामान्य बीमारी के 42 मरीजों का जांच और परामर्श दिया गया और उनको ऑपरेशन के लिए हमारे हॉस्पिटल रायगढ़ अर्थो एवं जनरल हॉस्पिटल में उक्त मरीजों का हाइड्रोसील ऑपरेशन का दिन सुनिश्चित होने पर निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा रायगढ़ जिला मे चिकित्सा के क्षेत्र मे विशेष सहयोग व सेवा देने वाले डॉ राजू अग्रवाल मरीजो की सेवा देने मे कभी पीछे नही हटते हमेशा आगे ही रहते है।

बता दे की रायगढ़ के डॉ राजू अग्रवाल स्व. रामकुमार अग्रवाल जी के सुपुत्र है जो की उनके पिता पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे व्यक्ति समाज देश सेवा मे अग्रणी थे उनके सपनो को साकार करते हुए डॉ राजू (राजेंद्र कुमार अग्रवाल) भी अपनी लगातार सेवा देते आ रहे है और गरीब वर्ग मरीजो की सेवा कर रहे है और बनोरा आश्रम मे भी केम्प लगाकर निःशुल्क जांच व आपरेशन शिविर लगाकर निःशुल्क आपरेशन किया गया है उनकी सेवा निरंतर सेवा जारी है और उनकी सोच व्यक्ति निरोग रहे इसी कारण ये कदम उठा रहे है ज्यादा से ज्यादा लोग स्वस्थ निरोग हों और इस शिविर से गरीब वर्ग मरीजो को काफी लाभ भी मिल रहा है। इसके पहले बरगांव में 20 अप्रेल को लगा था शिविर जिसमे राजेंद्र कुमार ने जाँच कर पंजीयन करवाया था जिसका 13 मई को बुला कर निःशुल्क सफल आपरेशन हो गया मरीज राजेंद्र ने डॉ साहब को धन्यवाद दिया।
उनके उक्त शिविर में गांव के गणमान्य व्यक्ति आकर उक्त कार्यक्रम भारी संख्या मे मरीज उपस्थित होकर पंजीयन जाँच कराये व शिविर को सफल बनाएं हाइड्रोसील जांच शिविर में हलदर जादव जी का विशेष योगदान रहा।






