आस्थाराजनीतिसामाजिक

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन रायगढ़ के हर नागरिक के लिए गौरव का विषय शंकरलाल अग्रवाल,कांग्रेस नेता शंकरलाल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, दीप प्रज्वलित करने जनता से किया अपील

रायगढ़/ संस्कारधानी रायगढ़ कला और संस्कृति की धरोहर है इस नगरी में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन रायगढ़ के हर नागरिक के लिए गौरव का विषय है। यह वक्तव्य रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं रायगढ़ रामलीला समिति के संरक्षक शंकरलाल अग्रवाल के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया है। उन्होंने रायगढ़ के रामलीला मैदान में 1 जून से 3 जून तक आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। शंकरलाल ने रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित रामायण महोत्सव को और भव्य रूप से मनाने के लिए रायगढ़ के तमाम नागरिक एवं खासकर माताओं और बहनों से अपील की है कि सभी अपने घरों में रामायण महोत्सव के दौरान दीप प्रज्वलित कर संस्कारधानी रायगढ़ को अयोध्या के तर्ज पर सजाने का कार्य करें। शंकरलाल ने बताया कि प्रभु राम किसी जाति धर्म संप्रदाय वह पार्टी के आराध्य नहीं बल्कि पूरे विश्व के आराध्य एवं पूजनीय है। भगवान श्री राम का अवतरण अयोध्या नगरी में हुआ लेकिन उनका नाता छत्तीसगढ़ से भी है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में राम वन गमन पथ का कार्य प्रारंभ किया गया। भगवान राम के जीवन चरित्र पर आधारित रामायण का मंचन ब्लॉक जिला व राज्य स्तर पर अनवरत जारी है। और अब रायगढ़ के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है हमारे देश में रामलीला का अनवरत परंपरा है हमें रायगढ़ के रामलीला मैदान में प्रचलित राम कथा का स्वरस एवं सुंदर कथा का प्रस्तुति देखने वाला सुनने को मिलेगा। हमारे संस्कारधानी में अतिथि सत्कार का भी परंपरा है राष्ट्रीय महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्य और विदेशियों के कलाकारों का आगमन भी रायगढ़ के होने जा रहा है उनके स्वागत सत्कार की जिम्मेदारी भी जिला प्रशासन के साथ-साथ हम सब की है। वही शंकरलाल अग्रवाल ने रायगढ़ सरिया पुसौर बरमकेला सहित जिले भर के जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता आम नागरिक और राम भक्तों से आग्रह किया है कि रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में अपनी सहभागिता प्रदान कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button