आस्थासम्मानसामाजिक

शासन के माध्यम से स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों को मिल रहा मंच-जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,प्रथम स्थान पर रही खरसिया की श्री मानस मंडली नावापारा



नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में हुआ जिला स्तरीय रामायण मंडली गायन प्रतियोगिता का आयोजन



बच्चों ने दी रामायण मंडली प्रतियोगिता में जीवंत प्रस्तुति

विजेता मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व
————————————————————————–
रायगढ़ / छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में किया गया। जिसमें विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता 7 मंडलियों ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने रामदरबार की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचे प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन छत्तीसगढ़ की परम्परा और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है, इसी कड़ी में रामायण मंडली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिला स्तरीय रामायण मंडली के प्रतिभागियों को अपना शत-प्रतिशत देने को कहा, ताकि राज्य स्तर के प्रतियोगिता में जीत कर जिले का नाम रोशन कर सके।
जिला स्तरीय रामायण मंडली गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने राम चरित मानस के अरण्यकाण्ड के गायन, कथा के माध्यम से भगवान राम का चरित्र चित्रण, वन गमन, शबरी भेंट के विभिन्न संवादों की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसमें बच्चों ने विभिन्न किरदारों का अभिनय कर गायन प्रतियोगिता को जीवंत कर दिया।
सहायक आयुक्त आदिवासी श्री अविनाश श्रीवास ने बताया की रामायण मंडली गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खरसिया के श्री मानस मंडली नावापारा पश्चिम रहे। वही दूसरे स्थान पर घरघोड़ा के सजे मैया के दरबार तथा तीसरे स्थान पर पुसौर के रामायण संगीत समूह रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अथिति जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने 50 हजार रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रायगढ़ के रामायण मंडली बनसिया, पुसौर के रामायण संगीत समूह, खरसिया के श्री मानस मंडली नावापारा पश्चिम, घरघोडा के सजे मैया के दरबार कंचनपुर, तमनार के सागर मानस मंडली ग्राम बरपाली, लैलूंगा के शिव मानस मंडली पिपराही, ग्राम पंचायत कोड़केल एवं धरमजयगढ़ के श्री साई मानस मंडली लिप्ती ने भाग लिया था।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button