
धरमजयगढ़, रायगढ़ | 15 जुलाई, 2025
शिक्षा के क्षेत्र में एक और सकारात्मक कदम उठाते हुए, अदाणी फाउंडेशन ने धरमजयगढ़ ब्लॉक के पुरंगा पंचायत के कन्या आश्रम सहित पाँच शासकीय विद्यालयों में 324 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए। यह पहल ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कन्या आश्रम पुरंगा, मिडिल स्कूल पुरंगा, प्राइमरी स्कूल टेलीपारा, प्राइमरी स्कूल कोकदर और प्राइमरी स्कूल पुरंगा में आयोजित इस बैग वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पुरंगा की सरपंच श्रीमती नरहरी राठिया मुख्य अतिथि रहीं, जबकि उपसरपंच श्री अजय गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अदाणी ग्रुप की पुरंगा परियोजना के साइट हेड श्री मनोज कुमार ने बच्चों को अपने हाथों से बैग सौंपे।
श्री मनोज कुमार ने कहा, “यह छोटा-सा प्रयास बच्चों के सपनों को उड़ान देने और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करने की दिशा में एक कदम है।” इस पहल से बच्चों में स्कूल के प्रति उत्साह बढ़ा है, साथ ही नियमित उपस्थिति और स्वास्थ्य सुधार में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
इसके साथ ही, अदाणी फाउंडेशन ने रायगढ़ जिले में प्रोजेक्ट उत्थान के तहत पुसौर ब्लॉक के 26 विद्यालयों में शिक्षा संसाधन और 54 अन्य विद्यालयों में एजुकेशन किट वितरित किए, जिससे 4,000 से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त, 20 प्राथमिक विद्यालयों में 350 सेट डेस्क-बेंच प्रदान कर कक्षाओं का वातावरण बेहतर बनाया गया।
अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत ढाँचे के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। यह बैग वितरण कार्यक्रम ग्रामीण भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और प्रेरणादायक कदम है।






