
बिलाईगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अनूसूचित जाति मोर्चा की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशअध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री ( सगंठन) पवन साय की मंजूरी से 125 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।आलाकमान व अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगडे के नेतृत्व में गठित नई टीम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष,विशेष आमंत्रित सदस्य,सदस्य व अन्य पदो के लिए 125 पदो की नियुक्त किए गए हैं। इनमें अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे, उपाध्यक्ष लेख सिंह रात्रे, उपाध्यक्ष मीराधरम जोल्हे, उपाध्यक्ष गोविंदा लहरें, उपाध्यक्ष रामाधर चौहान, उपाध्यक्ष संजय चौहान, महामंत्री टाईगर कुर्रे ,महामंत्री सुदर्शन चौहान ,विशेष आमंत्रित सदस्य के लिए मुद्रिका राय को सरसीवां से जिम्मेदारी मिला हैं।मुद्रिका राय ने कहा,भारतीय जनता पार्टी व आलाकमानों ने जो मुझे नई जिम्मेदारी दी है।उसका में कर्तव्य पूर्वक पालन करूंगा,प्रदेश संगठन, जिला संगठन, व सरसीवां मंडल के सभी पदाधिकारीयों का सहृदय धन्यवाद् आभार ब्यक्त करता हूं।






