
बरमकेला/सुधीर चौहान:- शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की सक्रिय पदाधिकारी श्रीमती सुनीता यादव को राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। जिसके उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन स्वागत समारोह का आयोजन गया। विदित हो कि सुनीता यादव की नियुक्ति वर्ष 2008 में सहायक शिक्षक पंचायत (शिक्षाकर्मी वर्ग.3 ) पद पर शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी विकासखंड बरमकेला में हुआ, तब से लगातार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए कार्य कर रही है। राज्य में वे एक नवाचारी शिक्षिका के रूप में जानी जाती है।
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत समझ के साथ पढ़ना सिखाने हेतु शिक्षा विभाग में सुग्घर पढवैईया योजना में शत -प्रतिशत ने अपनी दक्षता दिखाकर प्लेटीनम स्थान प्राप्त किया। भारत में अंग्रेजी की सबसे बड़ी प्रतियोगिता वर्ड पावर चौंपियनशिप 2023 में इनकी छात्रा नंदिनी चौहान विजेता बनकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई। 2024 में रेणु पटेल ने छत्तीसगढ़ में उपविजेता बनकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई। शिक्षिका सुनीता यादव स्वंय के व्यय से बच्चों के लिए रैंप निर्माण, स्थानीय भाषा में लोक साहित्य पर आधारित कहानी लिख कर बच्चों का समझ विकसित कर रही है।

वहीं इनके शाला के शैक्षिक वातावरण का अवलोकन जनप्रतिनिधियों में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडें,रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विलास तिहारूराम सारथी, कैलाश नायक सहित अधिकारी वर्ग में से जिला शिक्षा अधिकारी में से आर पी आदित्य, एस एन भगत, एल पी पटेल ,समग्र शिक्षा रायगढ़ से सहासंचालक द्वय, दीप्ति अग्रवाल,तरशीला एक्का, समग्र शिक्षा रायगढ़ से जिला परियोजना अधिकारी गण, भूपेन्द्र पटेल,भूनेश्वर पटेल, आलोक स्वर्णकार,, धर्मजयगढ़ की टीम,एस सी ई आर टी की टीम, बाल संरक्षण आयोग की टीम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों में से गिरिजा शंकर धीवर, नरेश कुमार चौहान,नरेन्द्र कुमार जांगड़े सीईओ जनपद पंचायत प्रज्ञा यादव, बी आर सी सी त्रिलोचन नायक, प्रेमसागर नायक सहित अनेक संस्थाओं ने किया है।

अपने उद्वबोधन में श्रीमती यादव ने बताया कि वे बच्चों को हाट -बाजार में ले जाकर अनुभव आधारित शिक्षा पर कार्य करती है। सामुदायिक भागीदारी से बच्चों के लिए स्वेटर, जूते मोजे, बैग पानी बोतल,स्टैशनरी,पी टी ड्रेस, गणवेश आदि की व्यवस्था कराती है। प्रतियोगिता के लिए कार्य, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु निशुल्क घर में बच्चों को पढ़ाती है। विभिन्न संस्थाओं के द्वारा श्रीमती यादव को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण, शिक्षादूत सम्मान सहित लगभग 100 पुरूस्कार प्राप्त हो चुके है। शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ये दो बार हमारे नायक बन चुकी है। कोरोना काल में पूरे गांव के दीवारों पर इन्होंने प्रिंट रिच वातावरण निर्मित किया था। स्वंय के व्यय से आनलाइन क्लास के लिए लैप टाप की व्यवस्था की । बच्चों को शिक्षा मे जोड़ के रखने के लिए स्वयं के व्यय से तीन वालिंटियर भी रखे। शिक्षिका सुनीता यादव ने घर घर पठन अभियान,एफ एल एन हीरो, सामाजिक शैक्षिक अंकेक्षण,आइ एम स्पीड रीडर की शुरुआत की है। डिजिटल कौशल विकास हेतु बच्चे रिपोर्टिंग, ब्लागिंग,रील बनाना आदि सीख रहे हैं।

श्रीमती यादव के राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार से पूरे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन में हर्ष व्याप्त है। जिसे यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सारंगढ़/बरमकेला के द्वारा स्वागत समारोह का सेंट जेवियर्स स्कूल चांटीपाली में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डोलामणी मालाकार ने श्रीमती यादव के द्वारा विपरीत परिस्थितियों में प्राथमिक शिक्षा में किये गये नवाचारी प्रयोग को समारोह के समक्ष रखा । वहीे कार्यक्रम को श्रीमती सरिता सिदार, कुसुम साहू, हेमलता मालाकार,संध्या मारपाची, रामशीला बरिहा, पुरूषोत्तम चौधरी, मोहनलाल प्रधान, राजाराम साहू, हीरालाल पटेल, भागीरथी मलिक, रामप्रसाद चौहान, निरंजन बरिहा, सेंट जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य प्रभूनारायण खलखो, मेनेजर अलक्जेण्डर एक्का ने संबोधित किया ।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में गाब्रिएला केरकेट्टा, प्रेमशीला एक्का, चंचला पटेल, रमेश कुमार पटेल, विद्यानंद पाण्डेय, उमेश्वर पटेल, बंशीधर पटेल, खीरसागर पटेल, प्रतीक कुमार सिदार, शिवनंदन सिदार,अभिषेक नायक, मोराजी चौधरी, बेदराम पटेल, सुशान्तो भोई, सुरेश कुमार पटेल, सेेतकुमार सिदार, गोविन्दराम पटेल, ललित कुमार साहू, कार्तिकराम पटेल, मुकेश कुमार सोना, घनश्याम प्रधान, रजत कुमार प्रधान, भरत लाल यादव एवं सेंट जेवियर्स स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर श्रीमती यादव को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दी । कार्यक्रम का संचालन मनोज साहू शैक्षिक समन्वयक बोंदा तथा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बरमकेला के विकासखण्ड अध्यक्ष देवम प्रकाश पटेल द्वारा सबकी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।






