
निशुल्क ओपीडी, जांच-परामर्श, दवाई की सुविधा व सिटी स्कैन में 30%, एक्सरे में 50% की छूट में 200 से उपर लोग हुए लाभान्वित
बसना। महासमुंद जिले के सुप्रसिद्ध मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉ एनके अग्रवाल के मार्गदर्शन में डॉ अमित अग्रवाल ने क्षेत्र के जनताओं के लिए बड़ी सौगात दी है। आपको बता दे कि अग्रवाल नर्सिंग होम के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमित अग्रवाल 13 मई से प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक जो निःशुल्क सेवा की सौगात दी गई थी, जिसमे निःशुल्क ओपीडी एवं जांच – परामर्श, निःशुल्क दवाइयां एवं सी टी स्कैन में 30%, एक्स-रे में 50% की छूट दी गई थी।जिसमे अंचल वासी के साथ विभिन्न जिलो, प्रदेशों से आ रहे 200 से उपर लोग लाभान्वित हो चुके हैं जिसमे 50 से उपर एक्स – रे,30 से उपर सी.टी.स्कैन 50% छुट के साथ व 100 से अधिक निःशुल्क खून जांच व सभी मरीजों को निःशुल्क ओपीडी व दवाइयां प्रदान की जा चुकी है, साथ ही साथ अब तक 30 से अधिक किडनी के मरीजो का निःशुक डायलीसिस तथा 8 मरीजो का ऑपरेशन भी किया जा चुका है।

डॉ अमित अग्रवाल का कहना है कि हमारा अंचल बहुत पिछड़ा हुआ अंचल है, कई गरीब तबके के लोग हैं जिन्हें गंभीर बीमारी व रोग होने के बावजूद भी वे पैसों की तंगी के नाम से अस्पताल आकर अपनी इलाज करवाने में असमर्थ होते हैं, ऐसे गरीब लोगों के लिए यह शिविर का आयोजन किया गया है, और इस सौगात का मुख्य उद्देश्य है, गरीब व निसहाय लोगो का जटिल, गंभीर बीमारियों का इलाज करके उन्हें राहत पहुचना
डॉक्टर अमित अग्रवाल ने बताया कि शिशु रोग,स्त्री रोग हड्डी रोग फ्रेक्चर, मेडिसिन एवं सर्जरी विभाग के साथ इस कड़ी में अब दंतरोग विभाग में भी निःशुल्क इलाज की सुविधा शुरुआत की गई है।

अग्रवाल नर्सिंग होम की यह निःशुल्क सुविधा निरंतर जारी रहेगी।






