सामाजिकस्वास्थ्य

रायगढ़ के सुप्रसिद्ध डॉ. राजू अग्रवाल के द्वारा ग्राम बोंदा मे भी लगाये हाइड्रोसील की जांच एवं आपरेशन शिविर

बोंदा स्वास्थ्य शिविर मे कुल 63 मरीजो की जांच हुआ जिसमें 53 सामान्य बीमारी और 10 पेसेंट हाइड्रोसील का पंजीयन किया

सरिया क्षेत्र के बरगाँव, अमूर्रा के बाद बोंदा मे लगातार तीसरा शिविर

बरमकेला:-नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सरिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोंदा के पंचायत भवन मे रायगढ़ के मशहूर सुप्रसिद्ध डॉ. राजू अग्रवाल जी के द्वारा सरिया क्षेत्र मे लगातार तीसरा केम्प है।
जिसमें क्षेत्र के मरीजों को निःशुल्क शिविर के माध्यम से जागरुक कर जांच करते हुए सेवा प्रदान कर रहे है और चिन्हीत हाइड्रोसील के मरीजों का अपने हॉस्पिटल रायगढ़ आर्थो एवं जनरल हॉस्पिटल बुलाकर फ्री मे इलाज कर रहे है और मानवता का परिचय दे रहे है।निःशुल्क आपरेशन कर रहे है ।
सरिया के पास बोॅदा में गत दिवस शाम 4 से 6 बजे दिनांक 23/05/2023 मंगलवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।

जिसमें रायगढ़ जिला के सुप्रसिद्ध रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल के संचालक डॉ,राजु अग्रवाल जी के द्वारा निशुल्क हाइड्रोसील चिकित्सा शिविर का आयोजन सरिया क्षेत्र के ग्राम बोंदा मे किया गया था जिसमे विभिन्न प्रकार के बिमारी बात रोग कमर दर्द बुखार फाईलेरिया के 53 पेसेन्ट का जांच किया गया और हाइड्रोसील के 10 पेसेन्ट थे जिसमे 6 ब्यक्ति को आपरेशन हेतु चिन्हांकीत किया गया है जिसमे दिन और तारिख को सुनिश्चित कर हमारे हॉस्पिटल रायगढ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल कार्मेल स्कूल के सामने मे उसी ब्यक्ति का बिना शुल्क के साथ आपरेशन किया जायेगा जिनका निःशुल्क शिविर मे पंजीयन हुआ है साथ मे आपरेशन के मरीजों को दवाई और इन्जेक्शन भी फ्री मे दिया जायेगा ।

मानव सेवा के लिए मिशाल माने जाते है डॉ राजू अग्रवाल

यूँ तो माने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामकुमार अग्रवाल जी के सुपुत्र डॉ राजेंद्र कुमार अग्रवाल मानव सेवा समाज सेवा मे अग्रणी माने जाते है अपनी स्व. पिता श्री के सेवा सपनो को साकार कर रहे है और क्षेत्र मे कई जगहो मे शिविर केम्प के माध्यम से लोगो मरीजों को जागरुक करते हुए निःशुल्क सेवा प्रदान कर रहे है तथा इनके शिविर मे लोगो मरीजों को लाभ भी मिल रहा है और गाँव के बुजुर्गो व्यक्तियों युवाओ का आशीर्वाद सहयोग प्राप्त हो रहा है।


और डॉ साहब के इस शिविर मे सभी गाँव के सदस्य सरपंच सचिव और गाँव के गण मान्य ब्यक्ति शोभाराम डनसेना डाॅ मिलाप मालाकार सुरेंद् सिदार,खिरौद्र पटेल, शुकलाल और अन्य सम्मानित ब्यक्ति मौजूद थे गाँव के सभी ब्यक्ति का अपनापन आत्मीयता देख कर डॉ साहब बहुत खुश हुए मन गद गद हो गया शिविर को सफल बनाने हेतु केम्प का संचालन बिष्णुचरण त्रिपाठी ,भवानी पटेल एवम् उग्रसेन साहू तथा शोभाराम डनसेना द्वारा किया गया जिन्होंने भरपूर समय व साथ देकर शिविर को सफल बनाने मे अमूल्य सेवा प्रदान किये।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button