
सरायपाली/सुधीर चौहान;- ग्राम कापूड़ीही में परम पूज्य बाबा गुरुघांसी दास जी के जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चौहान सेना प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद शामिल हुई।
मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले परमपूज्य गुरु घांसी दास की जयंती के शुभ अवसर पर श्रीमती नंद ने कहा की गुरु का स्थान बहुत ही ऊंचा है गुरु के बिना कुछ भी संभव नही है आगे उन्होंने कहा की सत ही पृथ्वी सत ही गगन सत ही सृष्टि का सार है ऐसे सत गुरु परमपूज्य बाबा जी को बारंबार प्रणाम करती हूं
आगे उन्होंने कहा की समाज में शिक्षा को स्थान देकर समाज को एक नई दिशा मिल सकता है नशा से समाज के बच्चो को दूर रखा जाय नशामुक्त समाज का निर्माण हो साथ ही ग्राम कपूड़ीही के समस्त भाइयों को गुरु घाँसी दास जयंती की शुभकामनाएं दी
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चौहान सेना के संस्थापक शशिकांत चौहान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उदयलाल चौहान प्रदेश महासचिव रूपलालनंद युवा समाजसेवी देवराज बारीक सूरज चौहान दिलीप चौहान अशोक सागर विजय चौहान चमन चौहान उपस्थित रहे।






