संगठनसम्मानसामाजिक

चौहान समाज का घरघोड़ा में सामुदायिक भवन के लिए विधायक राठिया ने दिया 10 लाख समाज में हर्ष व्याप्त

घरघोड़ा:- मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और प्रत्येक समाज की यह सोच होती है कि हमारा समाज उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होती रहे सबसे पहले वे लोग अपने समाज को संगठित करते है और एक ठौर ठिकाने की तलाश करते है जहां समुह में बैठकर अपने सामाजिक हितों का चिंतन कर सके और आगे चलकर एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस करते है ऐसा ही एक समाज चौहान समाज ब्लॉक घरघोड़ा विकास खण्ड में भी है जहां आजादी के छिहत्तर सालों में भी किसी भी सरकार द्वारा एक सामुदायिक भवन की घोषणा नहीं की यह समाज आज क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया की संवेदनशीलता ने ब्लॉक चौहान समाज घरघोड़ा के अध्यक्ष अमरनाथ चौहान के आवेदन पर तत्काल 10 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए 24 मई की संध्या देर शाम घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 कसैय्या पुल के निकटस्थ सरकारी भूमि पर चौहान समाज के बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन की आधारशिला रखते हुए विधायक लालजीत सिंह राठिया ने उक्त स्थल पर धूप-दीप प्रज्ज्वलित करते हुए नारियल फोड़कर ईश्वर व स्थानीय देवी देवताओं को चौहान समाज के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना भी की !
देश को आजादी मिलने के छिहत्तर सालों के लम्बे अंतराल के बाद पहली दफे इस समाज को कांग्रेस की सरकार में विधायक बने लालजीत सिंह राठिया द्वारा समाज की मांग पर 10 लाख की स्वीकृति की खबर से घरघोड़ा ब्लॉक चौहान समाज के पदाधिकारियों सदस्यों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी विधायक द्वारा संध्या भूमि पूजन करने की तत्कालीक खबर से ही चौहान समाज के जिला महासचिव गंगाराम चौहान,जिला सचिव करमसिंह चौहान, जिला सलाहकार सीताराम चौहान, ब्लॉक सचिव श्याम सुंदर चौहान,शहर अध्यक्ष घासीराम चौहान, ब्लॉक घरघोड़ा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिरोत्तम चौहान, लम्बोदर चौहान, संतोष चौहान सहित उक्त अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव शर्मा और गनपत चौहान भी उपस्थित थे!

चौहान समाज ने जताया विधायक का आभार

चौहान समाज जिला रायगढ़ के अध्यक्ष महावीर गुरुजी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहन चौहान,जिला सलाहकार गणेश द्वितीया, कोषाध्यक्ष के के चौहान, महासचिव गंगाराम चौहान, महिला जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान,युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान,तमनार ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम चौहान बरौद उपक्षेत्र के गनपत चौहान सहित अनेकों पदाधिकारियों सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया द्वारा 10 लाख सामुदायिक भवन के लिए देने पर आभार व्यक्त किया है!

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button