राजनीतिसामाजिक

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

सारंगढ़।संस्कार कला धानी की नगरी रायगढ़ रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ,प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम जी एवम उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल ,रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के साथ शामिल हुई । 3 दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में 12 राज्यों एवं विदेशी कलाकारों सहित 370 कलाकार हिस्सा ले रहे है और रायगढ़ के साथ साथ पूरा छत्तीसगढ़ राम मय हो चला है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति को आगे बढ़ाई जा रही है इसी के साथ साथ राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ प्रदेश में राम वन गमन पथ बनाकर ऐतिहासिक कार्य भी मुख्यमंत्री जी ने किया है और आज रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव आयोजन करा कर पूरे देश मैं छत्तीसगढ़ का नाम प्रथम पंक्ति में रखने का काम किए हैं जो स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे आज राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में देश विदेश एवं सभी राज्य के रामायण मंडली शामिल हुए और सभी ने बेहतर प्रस्तुति देकर रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ एवं देश-विदेश को राम मय किया जिसकी गूंज सदैव गूंजती रहेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button