कानूनक्राइम

खरसिया से पत्थलगांव घटिया सड़क पुल निर्माण को लेकर आदिवासी समाज करेगा चक्काजाम, गुड़वाता जांज करा कर कार्य करने की मांग

रायगढ़ /धरमजयगढ़/:- सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिदार ने धर्मजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व(एसडीएम)जी से चर्चा कर क्षेत्र की समस्या को पत्र के मध्यम से अवगत कराया और कहा गया की हमारी क्षेत्रीय जन समस्या को जुड़े विभाग के अधिकारियों से मिलकर समाधान कराया जाय, अगर आठ दिन के भीतर हमारी समस्या की समाधान नहीं होगी तो हम छाल में चक्का जाम करेंगे, और इसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।।

क्षेत्र में विभिन्न समस्या जैसे की खरसिया से पत्थलगांव सड़क पुल निर्माण में गुणवाता हीन बन रही है जिसकी गुणवता जांच करा कर निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाए,, क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टर की बढ़ती संख्या पर कानूनी कार्यवाही की जाए, हाथी द्वारा फसल नुकसान की तत्काल अवलोकन कर मौजा जल्द से जल्द दिया जाए,, एस ई सी एल छाल खदान से छाल साइडिंग जाने वाले वाहन में ओवरलोड पर प्रतिबंध एवम् त्रिपाल ढक कर परिवहन किया जाए। एस ई सी एल में नौकरी भर्ती में देरी को कछुआ गति को तेज किया जाए।। क्षेत्र की कई किसानों के द्वारा नई विधुत ट्रांसफार्मर की आवेदन कई वर्ष से दिया गया है,जिसे पैसे लेकर भी आज तक नही लगाया गया है। एवम् क्षेत्र की कई विशेष समस्या को लेकर चक्काजाम किया जाएगा।।


आदिवासी समाज ने क्षेत्र के सभी वर्ग समुदाय समाज , नेताओ, सामाजिक कार्यकर्ता, समाज के मुखियागण से अपील किया है की क्षेत्र की समस्या को लेकर हो रहे इस आंदोलन/चक्का जाम में सहयोग जरूर करें। आपको बता दें की खरसिया से पत्थलगांव सड़क निर्माण कार्य शुरू से ही ग्रामीणों द्वारा राजनीतिक दल द्वारा सामाजिक संगठन द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन चक्का जाम किया जा चुका है फिर भी कार्य गुणवता हीन कछवा गति से चल रही है, क्या बरसात से पहले ये सड़क पुल पुलिया निर्माण कार्य पूरा हो पायेगा?? या फिर क्षेत्र की लोगो अपने समस्या को लेकर धरना पे धरना प्रदर्शन चक्काजाम करते रहेंगे।।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button