
सारंगढ़:- गुरु घासीदास पुष्प वाटिका, सारंगढ़ में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजन किया गया,
संगठन के द्वारा खेल, शिक्षा और सेवा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विशिष्टजनों को सारंगढ़ रत्न से सम्मानित किया।
उक्त प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन में शिक्षिका एवं साहित्यकारा श्रीमती भारती पटेल भवि को ” सारंगढ़ रत्न” सम्मान व प्रशस्ती पत्र द्वारा आ.नरेश चौहान जी के सौजन्य से सुप्रसिद्ध साहित्यकार आ.मीर अली मीर जी के हाथों सम्मान प्रदाय किया गया इस अभूतपूर्व सम्मान हेतु समस्त पत्रकार टीम एवं कवि आ.कमलेश यादव , आ.शशिभूषण स्नेही जी का विशेष योगदान रहा ।






