
सरसीवा:- आज दिनांक 14 जून 2023 दिन बुधवार सरसीवा की मंडी प्रांगण में जिला साहू संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अध्यक्ष तोष राम साहू का जन्मदिवस माननीय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन चंद्र देवराय जी व समाज के सभी पदाधिकारी गण व सामाजिक बंधु एवम जिला के सभी पचासी परसेंट से ऊपर अंक पाने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं के बीच केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर जिला साहू संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया साहू समाज सर्व संस्कारी समाज है समाज द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान अविस्मरणीय पल है ऐसे आयोजनों में बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है उसमें उत्साह की भावना प्रबल होती है आगामी समय में कैरियर मार्गदर्शन करके प्रतिभावान विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देने के लिए जिला साहू समाज तत्पर रहेगा इस आयोजन में तहसील साहू संघ बरमकेला की सभी पदाधिकारी व सामाजिक बंधु उपस्थित हुए ।

जिसमें तहसील साहू संघ बरमकेला के अध्यक्ष छबि लाल साहू महासचिव ओम प्रकाश साहू न्याय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ अवध राम साहू कोषाध्यक्ष श्याम लाल साहू परी क्षेत्र अध्यक्ष नारायण साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष तुला राम साहू ऋषि साहू श्री सुरेश साहू बैकुंठ साहू महेतर साहू आदि सामाजिक बंधुओं की गरिमामई उपस्थित रहे एवं जिला साहू संघ के सभी तहसील के पदाधिकारी गण व सामाजिक बंधु गण व सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।







