छत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मनोज मंडावी का रायपुर में किया युवा कांग्रेस ने स्वागत

रायपुर/सुधीर चौहान। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मनोज मंडावी के विधानसभा सत्र में शपथग्रहण समारोह के बाद आज सत्र के दूसरे दिन युवा कांग्रेस कांकेर जिला अध्यक्ष अमन मंडावी के नेतृत्व में टर्निग पाइन शंकर नगर में आगमन पर बड़े ही जोर शोर से उनका स्वागत किया गया।
जिसमें प्रमुख रुप से रोहित प्रधान ,अजय गवली, चित्रांश ध्रुव ,पुनेश्वर लहरे, बिक्का सिंह,शाश्वत ठाकुर ,उपस्थित थे ।

बता दें कि सावित्री का भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से पिछले 30 साल से नाता है। सावित्री के पति दिवंगत विधायक मनोज मंडावी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

मनोज मंडावी को कांग्रेस ने पहली बार भानुप्रतापपुर से 1998 में प्रत्याशी बनाया था।

इससे पहले मनोज युवा कांग्रेस और छात्रसंघ की राजनीति में सक्रिय थे।

मनोज मंडावी युवा राजनीति से लेकर विधायक बनने और विधानसभा उपाध्यक्ष तक पहुंचने के दौरान भले ही क्षेत्र में सक्रिय थे, लेकिन घर पर मिलने वालों की समस्या सुनने का काम सावित्री करती थी।

सावित्री मंडावी पेशे से शिक्षक हैं। पति के आकस्मिक निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और 30 साल तक खाली रहे इस क्षेत्र में अपनी जीत हासिल किया।
बता दें कि इस उपचुनाव में सावित्री ने निर्णायक बहुमत से जीत हासिल की। बता दें इस सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम दूसरे स्थान और सर्व आदिवासी समाज की ओर से अधिकृत प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम तीसरे नंबर पर रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button