
बरमकेला:- डॉ शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला में आज दिनांक 21 जून 2023 दिन बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया । जिसमें योगासन के विभिन्न मुद्रा,व्यायाम एवं आसनों, सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया।

जिसमें प्रोफेसर एस.के. साकरे, टी . एल. सारथी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी धनंजय बरेठ,मुकेश पुरी एवं एवं एम.एम., बी.ए.के छात्रों की ऊर्जावान उपस्थिति रही।







