शिक्षासामाजिक

रिसोरा ग्राम वासियों का अनुकरणीय पहल

बरमकेला:- हर सामाजिक सरोकार के लिए शासन या जनप्रतिनिधियों का मुंह ताकने की आवश्यकता नहीं होती। यह बात रिसोरा ग्राम के लोगों ने सिद्ध करके दिखाया है।


नव गठित जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ अंतर्गत बरमकेला तहसील स्थित ग्राम रिसोरा के जागरूक नागरिकों ने अपने ग्राम के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी दिवंगत विराजेश्वर प्रधान की स्मृति में एक पानी टैंकर का लोकार्पण किया।

इसमें पर्यावरण संरक्षण समिति, रिसोरा सरपंच गुरूचरण प्रधान, स्व. विराजेश्वर प्रधान के परिवार तथा रिसोरा ग्रामवासियों का संयुक्त योगदान सराहनीय रहा।


शासन -प्रशासन या जनप्रतिनिधियों का मुंह ताकने की बजाय ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्रित कर रथ यात्रा के दिन ग्राम के वयोवृद्ध गणों के  कर कमलों से उक्त टैंकर का लोकार्पण किया गया । रिसोरा ग्रामवासियों के इस अनुकरणीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.2 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button