
कार्यक्रम में नशा मुक्ति के लिए जागरूक करने हेतु शपथ और संकल्प लिया गया
रायगढ़।जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 26 जून 2023 सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का ,जिला संगठक श्री भोजाराम पटेल मार्गदर्शन तथा जानकी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के अध्यक्ष श्री शिरीष सारडा,सचिव श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के सरंक्षण तथा यूजी,पीजी के प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी के कुशल मार्गदर्शन एवं रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो वीरेन्द्र ठेठवार के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में किया गया ।
इस अवसर पर कॉलेज के छात्र छात्राओं ,समस्त स्टॉफ को यूजी पीजी के प्राचार्य डॉ गजेन्द्र चक्रधारी ने नशा मुक्ति जागरूकता हेतु शपथ और संकल्प दिलाया कि अपने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने , अपने परिवार में हर्षोल्लास रखने,तन,मन,धन, को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशा पान के दुष्परिणामों को यथा संभव प्रचारित कर, यथासंभव नशा पीड़ितों से संपर्क कर नशामुक्ति के लिए प्रेरित करूंगा /करूंगी कहा। इस दौरान संकल्प पत्र भी भरवाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि नशापान से सामाजिक प्रतिष्ठा कम हो जाती है तथा समाज से प्राय उपेक्षा मिलती हैं ।रासेयो द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जानकी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के समस्त स्टॉफ , रासेयो स्वयं सेवक छात्र छात्राओं की सक्रिय भागीदारी व उपस्थिति रही।






