कानूनसामाजिक

बाबागंज: पहली बारिश ने पींग ग्राम प्रधान कि खोल दी पोल

बाबागंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पींग में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहती है। मुख्य मार्ग के खड़ंजे पर गंदा पानी भरा रहने से गांव वासियों एवं राह चालको को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान और सचिव से मौखिक रूप से कई बार कहा गया परंतु वह अनसुनी कर देते हैं। यही कारण है कि इस पंचायत में जगह जगह पर जलभराव की समस्या बरकरार बनी रहती है।

खड़ंजे में जगह जगह गड्ढे बन गए हैं जिसमें लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो जाते हैं बाबागंज विकास खंड के पींग ग्रामपंचायत में विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति देखी जा सकती है मुख्य मार्ग पर लगे खड़ंजा पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी व बरसात का पानी खड़ंजे पर ही जमा रहता है, यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।

अगर इस ग्राम पंचायत में कहीं नाली बनी भी है तो उसको प्रधान एवं सचिव ने दोबारा रिपेयर कराने की जहमत तक नहीं उठाई। जिस कारण यहां जलभराव हमेशा बना रहता है। खड़ंजा के दोनों तरफ नाली निर्माण न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों को संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव एवं प्रधान से इस ग्राम पंचायत की जलभराव से निजात पाने के लिए कई बार शिकायत भी किया पर अनसुना कर दिया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button