कानूनशिक्षासम्मान

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने 5 सूत्रीय मांगो को लेकर किया एकदिवसीय काम बंद हड़ताल प्रदर्शन

सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में पसरा सन्नाटा,कैबिनेट में 5% डीए की मंजूरी से सभी कर्मचारी अधिकारी संवर्ग असंतुष्ट

रायगढ़- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ ने अपनी 5 सूत्रीय मांगो को लेकर 7 जुलाई को जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेते हुए अपने मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन एवं रैली के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।

विदित हो कि प्रदेश भर में हुए उक्त एकदिवसीय आंदोलन में अधिकारी कर्मचारी संगठनों के 145 संगठन के पदाधिकारी सहित हजारों कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला रायगढ़ के जिला संयोजक श्री मनोज पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया है,जिसका हम स्वागत करते है।

किंतु देय तिथ मांगों पर शासन की ओर से कोई चर्चा नही किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है,छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों अधिकारियों की 5 सूत्रीय मांगों के निराकरण व समर्थन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के चरणबद्ध आंदोलन का प्रथम चरण में आज जिला मुख्यालय में विभिन्न विभाग के कर्मचारी अधिकारियों ने शासन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला ।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा समय-समय पर ज्ञापन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलनो के माध्यम से अपनी 5 सूत्रीय मांगों के संबंध में लगातार शासन प्रशासन को ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है किंतु शासन द्वारा आज पर्यन्त मांगों के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिए जाने के कारण प्रदेश के शासकीय कर्मचारी अधिकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है ।

अपनी लंबित मांगों के निराकरण एवं समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन हेतु छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा से संबंधित संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ, छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ एवं प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी संगठनों के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन करने के निर्णय अंतर्गत प्रथम चरण में 7 जुलाई 2023 को प्रदेश के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी एक दिवस का सामूहिक अवकाश लेकर ब्लॉक तहसील एवं जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन रैली का आयोजन किया गया। तथा द्वितीय चरण 1 अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की प्रमुख पांच सूत्रीय मांगों में छठवें वेतनमान के आधार पर देय गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के आधार पर केंद्रीय दर पर पुनरीक्षित किया जाए, राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाए, प्रदेश के कर्मचारियों के विभिन्न मांगों को लेकर गठित पिंगुआ कमेटी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में वेतन विसंगति हेतु गठित समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए, कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन हेतु राज्य के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान क्रमशः 8,16,24,एवं 30 वर्ष की सेवा अवधि उपरांत किया जाए

, एवं अनियमित संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित किया जाए,पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने हेतु प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की जाए एवं पूर्ण पेंशन का लाभ अहर्कारी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर 25 वर्ष किया जाए आदि मांगों को लेकर अपनी मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। आज के धरना प्रदर्शन रैली एवं ज्ञापन संबंधी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के संयोजक श्री मनोज पांडेय, प्रांताध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ श्री बिंदेश्वर रौतिया, महासचिव श्री धर्मेंद्र पूर्व संयोजक व वर्तमान संरक्षक जिला फैडरेशन रायगढ़ श्री शेख कलीमुल्लाह पूर्व सचिव व वर्तमान संरक्षक श्री अनिल कुमार यादव,संरक्षक डॉक्टर डी आर प्रधान,जिला सचिव श्री आशीष रंगारी,कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल,जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि अनिल कुमार पटेल राजपत्रित अधिकारी संघ,डॉक्टर अजय कुमार नायक छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक अधिकारी,श्री गोविंद परधान अध्यक्ष ।

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ,लक्ष्मीकांत पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ,पी सी साहू जिलाध्यक्ष सहायक पशु चिकित्सक संघ,राजेश तिवारी अध्यक्ष अभियंता संघ रायगढ़,श्री नेतराम साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायगढ़,श्री भोजराम पटेल अध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ रायगढ़, राजकमल पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सयुक्त शिक्षक संघ,विनोद कुमार एक्का छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन,रविशंकर गुप्ता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ उम्मेद पटेल छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,एन आर प्रधान छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ, रूपलाल सिदार राजस्व निरीक्षक संघ,संतोष कुमार जायसवाल छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस,कान्हालाल बरेठ छत्तीसगढ़ पेंशनर कल्याण संघ,मनोज कुमार अग्रवाल अनियमित कर्मचारी संघ, विकास पटेल

छत्तीसगढ़ तृतीय कर्मचारी संघ, संजू कुमार सेठी,राजेंद्र चौरसिया,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन से श्रीमती सपना दुबे प्रदेश संगठन सचिव, बिनेश भगत प्रदेश संगठन सहसचिव, नोहर सिंह सिदार जिला सचिव, शिव कुमार डनसेना, संतोष पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रायगढ़, हरीश मिरी ब्लॉक उपाध्यक्ष रायगढ़,श्रीमती मंजू अवस्थी, श्रीमती प्रेमा सिदार, श्रीमती लीलादेवी महंत, लक्ष्मी प्रसाद धुर्वे, सच्चिदानंद पुरसेठ, विजय निषाद,रणविजय भारती,अनिल सिदार, सिताम्बर पटेल,मुरली मनोहर यादव, रामप्रसाद सारथी, राजेन्द्र कलेत, बी एल गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद नायक,श्रीमती पिंगलेश्वरी पटेल, प्रह्लाद सिंह पटेल, शिवचरण पटेल,देवनारायण राम चौहान, तथा कमलेश बंजारे, ओमप्रकाश डनसेना, वेद प्रकाश अजगल्ले,श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती पिंगलेश्वरी पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में महिला कर्मचारी व अधिकारी सम्मिलित रहे। उक्ताशय की जानकारी संयुक्त रूप से श्री सी.पी.डनसेना(राहुल) एवं बिनेश भगत द्वारा दी गई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button