कार्यक्रममनोरंजनसामाजिक

काव्य कलश चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण, शपथ ग्रहण एवं काव्य गोष्ठी समारोह सम्पन्न

खरसिया | भव्य समारोह में काव्य कलश मंच द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों एवं प्रतियोगिता में भाग लिए सभी बच्चों को सम्मानित एवं पुरष्कृत किया गया। इसके साथ ही काव्य कलश के नए पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया। विदित है कि काव्य कलश कला एवम् साहित्य मंच खरसिया द्वारा युवा प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए चित्रकारी, निबंध लेखन, देशभक्ति गायन, काव्यपाठ,विभिन्न क्षेत्र के सामाजिक विभुतियों का सम्मान सहित विभिन्न साहित्यिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है इसी तारतम्य में ग्रीष्मकालीन अवकाश में काव्य कलश मंच द्वारा जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था।

तीन विद्वान जजों के पैनल द्वारा दोनों वर्गों में प्रथम तीन-तीन विजेता एवं दस-दस बच्चों को टॉप टेन में चयनित किया गया था जिन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया इसके साथ ही सभी बच्चोॆं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। गायत्री मंदिर खरसिया में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बच्चों एवं उनके अभिभावकों की बहुताधिक संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलाविद् मनोज श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि कवयित्री, शिक्षिका धनेश्वरी देवांगन ‘धरा’, समाजसेवी राकेश अग्रवाल ‘गायत्री’, वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर, वेदराम चौहान, लीलाधर प्रजापति, ब्रजकिशोर नायक जी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक चिंतक, लेखक राकेश नारायण बंजारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन काव्य कलश मंच की अध्यक्ष, कवयित्री प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों, जजों, साहित्यकारों एवं प्रतियोगी बच्चों को कॉपी, कलम, मोमेंटो, गमछा भेंट किया गया। तत्पश्चात् कार्यक्रम में मंच के नव पदस्थ पदाधिकारियों को पदभार सौंपते हुए शपथ ग्रहण कराया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकार अनामिका अग्रवाल, इंदू साहू, अनुराधा, केशिका साहू, प्रीति रात्रे, मुकेश जांगड़े, महेंद्र राठौर, कमलेश यादव, विनोद डनसेना, सुखदेव राठिया, गुलशन खम्हारी, अजय पटनायक एवं लखन राठौर द्वारा शानदार काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आयोजक मंडल से आग्रह किया कि यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित किया जाए जिससे बच्चों में उत्साह बना रहे। कार्यक्रम के उद्बोधन में युवा अतिथि ब्रजकिशोर नायक जी ने कार्यक्रम तथा काव्यकलश की प्रशंसा करते हुए विगत वर्ष के निबंध व देशभक्ति गायन प्रतियोगिता को याद किया तथा बरमकेला अंचल में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। मंच के संस्थापक पुरूषोत्तम प्रसाद गुप्ता ने सभी को आश्वस्त किया कि समय-समय पर विभिन्न गतिविधियॉं आयोजित होती रहेंगी। उन्होने सभी का आभार प्रदर्शन किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button