
बरमकेला:- श्रावण माह के पुरुषोत्तम माह में देवभूमि देवगाँव में स्थित कैलाश टेकरी पहाड़ मंदिर जहाँ स्वयंभू शिवलिंग का प्रतिदिन दूध से अभिषेक, वेदीपूजन, हवन, महामृत्युंजय जाप पाँच ब्राम्हणों द्वारा यह पूजन पूरे विधि विधान से किया जा रहा है ।

जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु भक्त श्रावण माह में भगवान शिव जी की आराधना एवं रुद्राभिषेक करने गाँव से एवं बाहर से भी श्रद्धालु आकर श्रावण माह के पावन अवसर के पूजन में यजमान बनकर पुण्य के भागी बन रहे हैं।

जिसका आयोजन तिथि दिनांक 18/07/2023 से 16/08/2023 तक किया जायेगा जिसका आज 15वां दिन है जिसमें मुख्य पंडित श्री कमल मिश्रा जी एवं साथ में और पंडितो द्वारा यह पूजन सम्पन्न कराया जा रहा है।






