कानूनक्राइम

बरमकेला ब्लाक में कई फर्जी डॉक्टर चला रहे झोलाछाप क्लीनिक?…

रायगढ़ जिले से अलग होने के बाद अब सारंगढ़ के झोला छाप डॉक्टर नये जिले में मचा रहे दहशत

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान,सीएचएमओ की कार्यशैली पर उठ रहे कई सवाल

सारंगढ़:-नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले बरमकेला विकासखंड के कई ऐसे ग्राम है जहां फर्जी झोलाछाप डॉक्टर बड़े-बड़े क्लीनिक खोलकर बैठे हुए हैं और लोगों को हजारों का चूना लगाया जा रहा हैं। जबकि कई ऐसे मरीज हैं जो उनके इलाज से ना तो ठीक हो रहे हैं और ना ही उनको लाभ मिल रहा है फिर भी कई डॉक्टर तो ऐसे हैं जो कम खर्चे का प्रलोभन देकर उन्हें लाखों तक लूट मचाएं हुए है, और इस विषय में जब विभागीय अधिकारी को जानकारी देने के लिए कई हितग्राहीयो द्वारा फोन किया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं करना कई संदेहियो को जन्म देते है? जब हमने हितग्राहियों से बात किया तो उन्होंने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बरमकेला ब्लाक में कई ऐसे फर्जी डॉक्टर हैं जो अवैध क्लीनिक संचालन कर रहे बिना डिग्री धारी होते हुए भी बेधड़क मेन रोड में अवैध क्लीनिक खोल कर संचालन कर रहे हैं । और लोगो को हाईटेक मशीन मैं चेक कर कम खर्च का प्रलोभन देकर कई हजार लूट ले रहे हैं। आयुर्वेदिक दवा से भी कर रहे इलाज और हजारों रुपए तक यह झोलाछाप डॉक्टर लूट रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद हितग्राही बता रहे हैं। जैसे कि बरमकेला ब्लाक में ऐसे कई किलनिक संचालन हो रहे हैं। अब खबर चलने के बाद विभागीय अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं यह देखने की बात होगी।

अगले अंक में बहुत जल्द होगा नाम उजागर।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button