शिक्षासंगठनसम्मानसामाजिक

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लेन्धरा द्वारा गोद ग्राम सत्य महिमापुरम जीरा नाला  वृक्षारोपण अभियान संपन्न

बरमकेला:- शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय  रायगढ़ से संबंध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई लेन्धरा द्वारा  कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का  के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन लोकेश्वर पटेल तथा प्राचार्य राजकुमार पटेल के निर्देशन में 12 अगस्त 2023 को गोद ग्राम सत्य महिमापुरम जीरा नाला ग्राम पंचायत बिरनी पाली में मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत वाटिका का निर्माण कर विभिन्न स्वदेशी 75 वर्षों का वृक्षारोपण रासेयो इकाई के 75 स्वयंसेवकों एवं श्री रतन शर्मा चेंबर ऑफ कॉमर्स ,जनपद सदस्य मोहन पटेल ,एवं अंचल के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अमृत वाटिका का निर्माण कर स्वदेशी वृक्ष बरगद ,पीपल, अशोक, अमरुद, नींबू जामुन ,वेल आदि को रोपित कर उनके सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु संकल्प लिया गया।

तथा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने पंचप्राण शपथ लिया एवं वीरों का अभिनंदन करते हुए वसुधा के संवर्धन की प्रतिज्ञा ली गई ।

वृक्षारोपण के तहत नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ललित प्रकाश पटोरिया, कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का ,भोजराम पटेल जिला संगठक ,हरे कृष्ण साहू पूर्व कार्यक्रम अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल ,श्रीमती कविता बेरीवाल ,लोकेश्वर पटेल के नाम से एक एक वृक्ष रोपित कर इनकी सुरक्षा एवं देखभाल हेतु स्वयं सेवकों को दायित्व सौंपा गया ।

प्राचार्य श्री राजकुमार पटेल द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को राष्ट्रीय  सेवा योजना इकाई द्वारा गोद लिए वनांचल उड़ीसा सीमांत महिमा पुरम को संवर्धन एवं विकास के लिए अनेक कार्यक्रम में उन सबकी सहभागिता के लिए आह्वान किया इस अवसर पर इनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही लोकेश्वर पटेल जिला संगठक, सहस राम साहू, कार्यक्रम अधिकारी सौभाग्य साहू सरपंच प्रतिनिधि देवराज साहू ,श्रीकांत माझि,उपेंद्र बारीक शीतल साहू, जालंधर साहू ,बबलू भोई जय राम पंडा ,मुकेश अग्रवाल विनोद अग्रवाल शोभा दास मानिकपुरी की उपस्थिति सराहनीय रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री बी डी मिश्रा एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री सरोज कुमार साहू ने की साथ ही इस गोद ग्राम में आने वाले समय में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा भी विश्वविद्यालय से आदर्श गोद ग्राम के रूप में चिन्हित किया गया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button