सामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

बवाल खबर ने हिलाया PWD को: लैलूंगा कोतबा रोड की वेलकम पुलिया पर पहुँची रायगढ़ टीम,अब टूटी पुलिया का होगा इलाज

“बवाल खबर ने हिलाया PWD को! लैलूंगा कोतबा रोड की वेलकम पुलिया पर पहुँची रायगढ़ टीम — अब टूटी पुलिया का होगा इलाज!”

लैलूंगा। बवाल खबर में प्रकाशित “लैलूंगा कोतबा रोड की वेलकम पुलिया बनी जी का जंजाल” समाचार का जबरदस्त असर हुआ है! खबर छपते ही PWD विभाग की नींद टूटी और रायगढ़ से अफसरों की टीम मौके पर पहुँच गई।

स्थानीय जनों के मुताबिक, यह पुलिया महीनों से जर्जर हालत में थी। जगह-जगह गड्ढे, टूटी रेलिंग और रिसाव ने इसे दुर्घटनाओं का केंद्र बना दिया था। आए दिन दोपहिया वाहन फिसलकर गिर रहे थे, लेकिन विभागीय अधिकारी मौन साधे बैठे थे।

लेकिन जैसे ही बवाल खबर ने जनता की आवाज़ उठाई — प्रशासन में हलचल मच गई। रायगढ़ PWD से इंजीनियरों की टीम ने मौके का निरीक्षण कर पुलिया की खराब स्थिति को स्वीकार किया और जल्द मरम्मत शुरू करने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने मीडिया के प्रति आभार जताते हुए कहा — “अगर बवाल खबर आवाज़ न उठाती, तो ये पुलिया कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।”

सूत्रों के अनुसार, विभाग ने तात्कालिक रूप से सुरक्षा बैरिकेड और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं तथा पुलिया की तकनीकी जाँच रिपोर्ट रायगढ़ मुख्यालय भेजी जा रही है।

अब देखना यह है कि मरम्मत कब तक होती है या फिर यह कार्यवाही सिर्फ “निरीक्षण फोटोशूट” बनकर रह जाएगी!

बवाल खबर की सीधी रिपोर्ट — जनता की ताकत और मीडिया की गूंज से हिली सुस्त व्यवस्था!

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button