आस्थाशिक्षासामाजिक

ग्राम छातादेई मे जन्माष्टमी का पर्व धूम धाम से मनाया गया,युवा सरपंच ने किए विशेष सहयोग

सरस्वती शिशु मंदिर सालर के बच्चों के द्वारा दी गई बहुत मनमोहक प्रस्तुति

सारंगढ़:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम छातादेई में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर सालर के बच्चों एवं विद्यालय के आचार्यों एवं दीदीयों के आग्रह पर ग्राम पंचायत छातादेई के युवा सरपंच विजय विक्की पटेल जी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


जिसमें सर्वप्रथम ग्राम छातादेई मे झांकी प्रस्तुति के साथ भ्रमण किया गया तत्पश्चात सभी के लिए सरपंच के द्वारा अपने गृह निवास में नाश्ता का प्रबंध किया गया था तत्पश्चात रंगमंच मे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के पूर्व सरपंच विजय विक्की पटेल जी के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण सरस्वती माता एवं भारत माता जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात बच्चों को तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया गया और कार्यक्रम की शुरुवात की गई।


बच्चों द्वारा श्री कृष्ण की बाल लीलाओ के साथ जीवन लीलाओ की सुंदर प्रस्तुति दी गयी संस्कृतिक कार्यक्रम के बाद हांडी फोड़ कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
उक्त अवसर मे बहुत भारी संख्या मे ग्रामवासी एवं विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहें एवं सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

युवा सरपंच विजय विक्की ने अपने उदबोधन में कहा की

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दिया एवं सभी की सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, भगवान श्रीकृष्ण जी हमे विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की सही तरीके बताते है, हम सभी को भगवान श्रीकृष्ण जी के जीवन लीलाओं से सिख लेनी चाहिए और सत्य के मार्ग पर चलते हुए अन्याय के विरुद्ध डटकर सामना करना चाहिए।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button