कानूनशिक्षासम्मान

भारतीय संस्कृति का अनुपम केंद्र गुरुकुल तूरंगा: उमेश पटेल,100 से अधिक कन्याओं को भारतीय संस्कृति का प्रशिक्षण

आत्मरक्षा के लिए शारीरिक व्यायाम एवं जूडो आदि का प्रशिक्षण,नारी ही करती है समाज का निर्माण: आचार्य राके

पुसौर:- गुरुकुल आश्रम तुरंगा में आर्य वीरांगना शिविर के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुरुकुल आश्रम के संचालक आचार्य राकेश ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उमेश नंदकुमार पटेल उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन थे। कार्यक्रम में डॉ सुरेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष संस्कृत विद्या मंडल श्री निराकार पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ श्री दिलीप पांडे जी सदस्य बीज निगम श्रीमती गोपीका गुप्ता सदस्य जिला पंचायत रायगढ़ कोमा डॉ रामकुमार पटेल  संचालक आर्य वीर दल छत्तीसगढ़ थे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री उमेश नंदकुमार पटेल उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा- आर्ष गुरुकुल तुरंगा भारतीय संस्कृति का अद्भुत केंद्र है। मुझे यहां आकर बहुत प्रसन्नता हुई। आने वाले दिनों में यह भारतीय संस्कृति तथा संस्कृत का महान केंद्र बनेगा। आचार्य राकेश जी लगातार मेहनत करके इस आश्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। शिक्षा के साथ अगर संस्कार ना हो तो शिक्षा का मूल्य कम हो जाता है। गुरुकुल शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को भी देने का प्रयत्न करता है।


डॉ सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा- संस्कृत और संस्कृति ही भारत की मुख्य पहचान है। हमें इसकी रक्षा करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान लगभग सवा सौ आर्य वीरांगना कन्याओं ने व्यायाम मलखंब कदमताल जूडो आदि का प्रदर्शन किया। कन्याओं ने कहा हम भारत के नारी हैं फूल नहीं चिंगारी हैं।
हरि सिंह, कृतिपाल, राजेंद्र ,चंदा, ऋतु  ,प्रीति  ने कन्याओं को प्रशिक्षण दिया। डॉ रामकुमार पटेल एवं कपिल शास्त्री ने वीरांगनाओं का मार्गदर्शन किया।

प्रतिभाओं का किया सम्मान

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल एवं गणमान्य अतिथियों ने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। कक्षा 12वीं की टॉपर विधि भोसले का सम्मान किया गया। कक्षा दसवीं की खुशी पटेल एवं रानी नहाना को शीर्ष अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले क्षेत्र के 24 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

दिवंगत आर्य जनों को भी सम्मानित किया गया। स्वर्गीय डॉ एस आर मलेवार, स्वर्गीय दयाराम वर्मा, एवं शक्ति रियासत के वैद्य डॉ मंगलू राम आर्य को भगत श्री राम पटेल सम्मान से सम्मानित किया गया। वैदिक विद्वान आचार्य डॉ अजय आर्य को भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को कुंज देव मनीषी, डॉ वेदव्रत शास्त्री, राकेश दुबे डॉ अजय आर्य  सुधीर गुप्ता आदि ने संबोधित किया।

विद्यालय भवन का शिलान्यास

मुख्य अतिथि उमेश नंद कुमार पटेल एवं आर्य समाज के पदाधिकारियों ने विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। आचार्य राकेश ने जानकारी देते हुए कहा- लगभग 10 कक्षाओं के सर्व सुविधा युक्त कमरों का निर्माण किया जाना है जिसकी लागत लगभग ₹ 6000000 हैं।

कार्यक्रम में जनकराम, विभूति, कन्हू आर्य, सुरेश कुमार,
विवेकानंद ,दीपकअग्रवाल  अनीता आर्य सुधीर गुप्ता ज्योतिर्मय लक्ष्मण प्रसाद साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। वीरांगनाओं के शौर्य प्रदर्शन को देखने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग उमड़ पड़े।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button