
कनकबीरा। पुलिस चौकी कनकबीरा के नवपदस्थ चौकी प्रभारी श्री रामकुमार मानिकपुरी का क्षेत्रवासियों एवं पुलिस चौकी परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कनकबीरा की पावन धरती पर उनके आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवीन दायित्व के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उम्मीद जताई गई कि श्री मानिकपुरी के कुशल नेतृत्व, संवेदनशील कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सकेगा।
क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की कि नवपदस्थ चौकी प्रभारी जनहित को प्राथमिकता देते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण, अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवीन जिम्मेदारी के लिए श्री रामकुमार मानिकपुरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कनकबीरा पुलिस चौकी परिवार में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।






