कानूनसम्मेलनसामाजिक

बरमकेला पुलिस की सजगता और जनता के सहयोग से पहली बार बिना विवाद के मना रंगों का महापर्व

रंगों में घुली शांति की मिसाल: बरमकेला में इतिहास बनी होली, थाने में नहीं पहुँची एक भी शिकायत

बरमकेला। रंगों का त्योहार होली इस बार बरमकेला थाना क्षेत्र में एक नई कहानी लिख गया। आमतौर पर होली के दौरान छोटे-मोटे विवाद और झगड़ों की खबरें सामने आती हैं, लेकिन इस बार बरमकेला में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। पूरा थाना क्षेत्र शांति, सौहार्द और भाईचारे के रंगों में सराबोर रहा। सबसे बड़ी बात यह रही कि थाने में एक भी लड़ाई-झगड़े या विवाद की शिकायत दर्ज नहीं हुई, जिसे स्थानीय लोग कई वर्षों बाद घटित हुआ एक ऐतिहासिक पल मान रहे हैं।

इस अनोखी और यादगार होली के पीछे बरमकेला थाना प्रभारी ए.के. बेक और उनकी पूरी पुलिस टीम की मेहनत साफ दिखाई दी। त्योहार से पहले ही पुलिस ने गांव-गांव और बाजारों में लोगों को शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया। लगातार गश्त और सतर्कता ने भी क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाया, जिसका असर होली के दिन साफ देखने को मिला।लोगों ने कहा – ऐसी होली बरसों बाद देखीबरमकेला क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बार होली सच में त्योहार जैसा महसूस हुआ, जहां रंग थे, खुशियां थीं और आपसी भाईचारा था, लेकिन कोई विवाद या तनाव नहीं था। यही कारण है कि लोग बरमकेला पुलिस की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

देवराज दीपक कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने होली पर्व को लेकर थाना प्रभारी से किया चर्चा

जब देवराज दीपक कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने बरमकेला थाना प्रभारी से इस ऐतिहासिक स्थिति के बारे में पूछा तो उन्होंने खुशी जताते हुए कहा—थाना प्रभारी ए.के. बेक ने कहा“होली पर्व से लेकर अभी तक थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लड़ाई-झगड़े या विवाद की शिकायत नहीं मिली है। न ही कोई व्यक्ति थाने में शिकायत करने आया है। हमें बेहद खुशी है कि पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाई गई। यह हमारे वरिष्ठ अधिकारियों, विशेष रूप से एसपी श्री आंजनेय वार्ष्णेय के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस टीम की सतर्कता का परिणाम है।”इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई यह होलीबरमकेला की यह होली अब सिर्फ एक त्योहार नहीं रही, बल्कि शांति, अनुशासन और पुलिस-जन सहयोग की एक मिसाल बन गई है। लोग कह रहे हैं कि अगर इसी तरह पुलिस और जनता मिलकर काम करें तो हर त्योहार इसी तरह खुशियों और भाईचारे के रंगों से सराबोर रहेगा। इसको लेकर क्षेत्र के जनता बरमकेला पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है l

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button