
रायगढ़/पुसौर:- चौहान समाज के पुरोधा पुरूष ,वाद्य एवं संगीत कला के मर्मज्ञ बासुदेव कांटे उम्र 102 वर्ष ग्राम तरडा पुसौर निवासी के अंत्येष्टि अवसर पर भारी संख्या में समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

जहां 25 दिसम्बर को दिवंगत बासुदेव कांटे समाज के बीच कर्मठ जुझारू संघर्षशील जीवन व्यतित करते हुए संगीत साधना के अमूल्य छाप छोड़ गए हैं।जिनके यादगार में आज उनके मृतात्मा की शांति हेतु सामाजिक क्रियाकर्म के साथ संगीतमय सुरों का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।विशेष कर इस दिवस को एक यादगार बनाते हुए SSEWA ग्रुप के साथियों के साथ जिले भर से आये हुए समाज प्रमुखों ने शोक सभा को संबोधित करते हुए दो मिनट मौन धारण कर शोकित परिवार को अशोक का पौधा व आर्थिक सहयोग भेंट कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किए तथा भविष्य में मृत्यु संस्कार के अवसर पर श्रीफल,गमछा ,आदि चढ़ावा के स्थान पर शोकित परिवार को आर्थिक सहयोग करने व अन्य परम्परागत आडम्बरों को बंद करने की पहल हेतु बात रखी गयी।

विदित हो कि विगत सात आठ वर्षों से चौहान समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व अंचल के प्रकृति प्रेमी शिक्षक राजेन्द्र चौहान ने अक्सर किसी के जन्मदिवस व मृत्यु के यादगार पर जीवंत पौधा भेंट कर अभिनव पहल की शुरुवात किया जा चुका है।जिसका क्षेत्र में सार्वभौमिक रूप से समाज के हर वर्ग के लोगों द्वारा इस अनुकरणीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा किया जा रहा है। यह परंपरा चौहान समाज के सामाजिक क्रियाकर्म का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है।जहां समाज के बीच वंश वृक्ष का एक अविस्मरणीय यादगार पल प्रतिस्थापित हो रहा है।
उक्त श्रद्धांजलि सभा में सहभागी होकर सेवा परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक कुंजराम चौहान, राजेन्द्र चौहान,गजेंद्र चौहान,डॉ गोविंद चौहान, विजय कांटे ,नरेश चौहान, कुलमणी महानंदिया, मनोज चौहान,कार्तिक चौहान,पृथ्वी चौहान, दिगम्बर चौहान, मनोज चौहान नवापारा , चंद्रहास चौहान, ओमप्रकाश चौहान , रामलाल ,डोल नारायण, उद्धव,राजेश,संतलाल , भुवन चौहान,पुष्पांजलि चौहान, श्रीमती प्रमोदिनी महानंदिया ,सुभद्रा चौहान, समाज वरिष्ठ महावीर गुरुजी,उजागर नन्द,मनोहर चौहान, लालचंद चौहान,अवधूत चौहान सहित क्षेत्र के सुलोचन सिदार,संतोष साहू, गौरांग विश्वाल, व सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति सहभागी होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।






