
रायगढ़ :- रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी शंकर लाल अग्रवाल का चुनावी मैदान में आने से भाजपा कांग्रेस में हलचल सा मच गया है। एक ओर जहां शंकर लाल सरिया क्षेत्र के मोहापाली,कटंगपाली, नौघटा,छेलफोरा आदि गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू होते हुए क्षेत्र में विकास करने और मूलभूत सुविधाओं के लिए वचनबद्ध होकर समर्थन मांग रहे है। तो वही ग्रामीणों द्वारा भी शंकर अग्रवाल को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। शंकर के आने से पूरा चुनावी माहौल बदल सा गया है। जहा लोग शंकर के साथ आटो रिक्शा में कंधा से कंधा मिलाकर क्षेत्र के जनता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और विकास में साथ देने की बात कह रहे है।






