Uncategorized

युवा कवि कमलेश यादव ने खरसिया मे काव्यकलश समाज गौरव सम्मान से हुए सम्मानित

बरमकेला:- धर्म एवं धार्मिक आयोजन की विख्यात नगरी खरसिया में17 दिसम्बर को काव्यकलश साहित्य एवं कला मंच खरसिया का भव्य वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ तथा अधिवेशन में राज्य भर के मंच पदाधिकारी, नवीन व वरिष्ठ साहित्यकार तथा प्रदेश भर के मंच के पदाधिकारी,गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न आयोजनों के प्रतिभागी जुटे।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ख्यातनाम साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही तथा मंच के शानदार द्वितीय वर्ष वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम प्रथम पाली में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मंच द्वारा आयोजित देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। तत्पश्चात गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। मंच का बहुप्रतीक्षित सम्मान कार्यक्रम, जिसमें शिक्षा, कला, शौर्य, समाज, साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख भूमिका निभा रहे प्रतिभावों का सम्मान किया जाता है, उन विभूतियों का सम्मान किया गया जिसमें बरमकेला क्षेत्र के युवा कवि कमलेश यादव को साहित्यिक गतिविधियों में सक्रियता व सामाजिक कार्यों रक्तदान व सामूहिक नेत्रदान योजना तथा साहित्यिक व सामाजिक आयोजनो में समर्पण के लिए काव्यकलश कला एवं साहित्य मंच द्वारा “काव्यकलश समाज गौरव सम्मान 2022” से सम्मानित किया गया।
काव्य कलश परिवार विगत वर्ष से काव्य कलश वार्षिकांक वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन करती आ रही है। मंच में सम्मानित अतिथियों के करकमलों से वार्षिकांक 2022-23 का विमोचन किया गया।
द्वितीय पाली में विभिन्न साहित्यकारों का उपनाम सम्मान कार्यक्रम संपन्न कराया गया तत्पश्चात विराट काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पधारे साहित्यकारों द्वारा प्रभावोत्पादक काव्य पाठ किया गया।
लखीराम आडिटोरियम ठाकुरदिया खरसिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा महामिया (अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं राष्ट्रीय वित्त प्रबंधन प्रमुख), अति विशिष्ट अतिथि डॉ बृजभूषण द्विवेदी (संचालक जगरानी देवी महा. विंध्य अवार्ड जुरी कमेटी मुंबई ब्रांड एम्बेसडर), श्री बंशी अग्रवाल (संरक्षक प्रांतीय अग्रवाल समाज एवं साहित्यकार), विशिष्ट अतिथि श्री अवधराम पटेल (जिला पंचायत सदस्य जिला रायगढ़), श्री अशरफी लाल सोनी (वरिष्ठ सलाहकार बिलासपुर), श्री कुंजराम पटेल (ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता अभियान), श्री प्रदीप साहू (वि.ख. स्रोत समन्वयक खरसिया), श्री संजीव कुमार पाण्डेय (व्यायाम शिक्षक शा.उ.मा.वि. तुरेकेला) आमन्त्रित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुनील शर्मा (अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद खरसिया) द्वारा किया गया जिनके सहयोग से खरसिया नगर में भव्य साहित्यिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया के संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, संस्थापक पुरुषोत्तम गुप्ता, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, सचिव जमुना चौहान, महेंद्र राठौर, लखन राठौर, सुखदेव राठिया, संतोष मिरी, तिलक तनौदी, प्रीति रात्रे, वेदकांति भास्कर, हर प्रसाद ढेढ़े सहित मंच के सभी पदाधिकारीगण एवं स्नेहलता, सुधा देवांगन, पूर्णिमा, रोशनी दीक्षित, इन्दु साहू, केशिका साहू, गायत्री साहू, राधेश्याम पटेल, रीना चौहान, धारित्री चौहान (कत्थक नृत्यांगना), शशिभूषण स्नेही, शरद यादव ‘अक्स’, सावन गुजराल, कमलेश यादव, दासी राम सारथी, हितेंद्र पाण्डे, लीलाधर प्रजापति, वेदराम चौहान, हरेंद्र डनसेना, अजय पटनायक, लोकनाथ ताण्डे, विनोद डड़सेना, महेत्तर देवांगन, मणीशंकर दिवाकर, अनिल जांगड़े, लोकनाथ तांडे, धर्मेंद्र श्रवण, गीता देवी हिमधर, ज्ञानी लहरे, मनोज खांडे मन, रमेश रस्सियार, खुमान भाट सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पधारे साहित्यकार उपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में ही आमंत्रित अतिथियों का उद्बोधन हुआ जिसमें अतिथियों द्वारा मंच की गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे समाज एवं साहित्य के लिए भागीरथ प्रयास बताया गया तथा आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग व समर्थन की घोषणा करते हुए इस भव्य आयोजन हेतु “काव्यकलश साहित्य एवं कला मंच खरसिया”को बधाई व शुभकामनाएं दिया गया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button