सामाजिकस्वास्थ्य

डॉ. दिनेश पटेल ने संभाला केजीएच के प्रभारी सिविल सर्जन का पदभार

डॉ. उषाकिरण भगत जांजगीर के लिए हुई रवाना

रायगढ़:- स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादला के बाद शुक्रवार से जिला चिकित्सालय में बतौर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ दिनेश पटेल ने कार्यभार संभाल लिया है। वहीं डॉ ऊषाकिरण भगत ने औपचारिक तौर पर डॉ. दिनेश पटेल को चार्ज सौंपने के बाद अपने नए पदस्थापना जांजगीर के लिए रवाना हुई है। ऐसे में अब नए सिविल सर्जन ने पदभार संभालने के बाद लगातार अस्पताल के वार्ड व ओपीडी कक्ष का निरीक्षण कर यहां फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने में जुट गए हैं। हालाकि यहां भवन के अभाव में जिला अस्पताल मात्र 50 बेड से ही संचालित हो रहा है। जिसके चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या भी पहले से कम है, लेकिन अब सिविल सर्जन का कहना है कि जो भी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, उनकी पूरी प्राथमिकता के साथ उपचार होगा, ताकि वे पूरी तरह से स्वस्थ होकर ही यहां से जा सकेगे।


डॉ. भगत का कार्यकाल रहा बेहतर: निवर्तमान प्रभारी सिविल सर्जन निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ ऊषाकिरण भगत ने अपने करीब चार माह के कार्यकाल में जिला चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने में उल्लेखनीय कार्य किया है, वहीं चिकित्सालय के सभी वर्ग के कर्मचारियों चिकित्सा अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया। ऐसे में अब नये सिविल सर्जन से आम जन मानस की यही अपेक्षा है कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराएंगे, साथ ही अस्पताल के व्यवस्था में सुधार की दिशा में कार्य करेंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button