कानूनक्राइम

फेसबुक, व्हाट्सएप मे अश्लील फोटो ,वीडियो वायरल करने वाला व्यक्ति पुलिस के गिरफ्त मे

  • गिरफ़्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
  • सारंगढ़:- पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा महिलाओ व बच्चों के अपराध की रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली श्री कामिल हक द्वारा कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा अप0क्रं0- 448/2024 धारा- 469,509(ख) भादवि 67(ए),67(बी) आईटी एक्ट की कार्यवाही में सफलता प्राप्त हुई ।प्रकरण के प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली सारंगढ उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसके पत्नी और बच्चे की फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो , वीडियो को फेसबुक व व्हाट्सएप पर वायरल कर रहा है की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना दौरान अज्ञात मोबाईल नंबर व फेसबुक धारक का साइबर सेल सारंगढ से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी संजय कुमार साहू पिता नंदलाल साहू उम्र 31 वर्ष सा0 उजियारपुर चौकी नागपुर थाना पोड़ी जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर छ0ग0 को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्र0आर0-59 कैलाश जांगड़े, आरक्षक- ओमचंद साहू, अजय लहरे , गोपीचंद सिदार, सुनील पटेल , चंद्रप्रकश पाल एवं समस्त स्टाफ द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button