चुनावराजनीतिसामाजिक

विमला ओमप्रकाश साहू का हैंड पंप चुनाव चिन्ह के साथ चल रहा घर घर जनसंपर्क अभियान

बरमकेला/सुधीर चौहान:- ग्राम पंचायत बोईरडीह की शिक्षित, मिलनसार और व्यवहारशील उम्मीदवार विमला ओमप्रकाश साहू ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह ‘हैंड पंप’ (बोरिंग) के साथ अपने समर्थको को लेकर गांव गली मोहल्ले में सघन जनसंपर्क कर रही है। लोगों से सीधे संवाद कर अपनी योजनाओं और विचारों से अवगत करा रही है।

विमला साहू का मानना है कि एक ग्राम पंचायत सदस्य का प्रमुख कार्य स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है। उनका उद्देश्य अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में सड़क, बिजली,पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

चुनाव अभियान के दौरान, उन्होंने गांव के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने यह भी बताया कि ‘हैंड पंप बोरिंग’ चुनाव चिन्ह उनके जीवन के सरलता और सहजता का प्रतीक है।

विमला ओम प्रकाश साहू ने यह सुनिश्चित किया कि उनके अभियान में हर वर्ग के लोगों को स्थान मिले और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक आवाज मिले। उनके सकारात्मक और मिलनसार स्वभाव ने गांववासियों में अच्छा प्रभाव डाला, और उन्हें विश्वास है कि उनका अभियान जनसमर्थन से सफल होगा।

ग्राम पंचायत के चुनाव में विमला ओमप्रकाश साहू का यह जनसंपर्क अभियान उनके कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। वह उम्मीद करती हैं कि उनके कार्यों से ग्राम पंचायत के विकास में नई दिशा मिलेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button