कानूनशिक्षासंगठन

रायगढ़ में व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने किया “कलम बंद, काम बंद” आंदोलनजिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग

रायगढ़, 17 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ नवीन व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज “कलम बंद, काम बंद” पहल के तहत रायगढ़ जिले के व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने एकजुट होकर अपने कार्य का बहिष्कार करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया।इस अवसर पर रायगढ़ जिले के अधिकतम व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए पूर्ण समर्थन एवं एकजुटता का परिचय दिया, जिससे आज की पहल सफल रही।

व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से सम्मानजनक एवं नियमित मानदेय, लंबित मानदेय एवं एरियर का भुगतान, सेवा सुरक्षा, नई निविदा में पूर्व से कार्यरत प्रशिक्षकों को यथावत रखने, Industrial Visit एवं Guest Lecture की लंबित राशि का भुगतान तथा अवकाश संबंधी सुविधाओं सहित विभिन्न मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा।संघ का कहना है कि व्यावसायिक प्रशिक्षक लंबे समय से शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कौशल एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, इसके बावजूद उनकी अनेक मूलभूत सेवा संबंधी समस्याएं अभी भी लंबित हैं।

रायगढ़ जिले के प्रशिक्षकों ने कहा कि यह पहल केवल मानदेय की मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि सम्मान, अधिकार, सेवा सुरक्षा एवं सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर है। प्रदेश संगठन ने भी स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षकों के हितों एवं व्यावसायिक शिक्षा की मजबूती के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

प्रमुख मांगें- सम्मानजनक एवं नियमित मानदेय- लंबित मानदेय एवं एरियर का शीघ्र भुगतान- सेवा सुरक्षा- नई निविदा में पूर्व से कार्यरत प्रशिक्षकों को यथावत रखा जाए- Industrial Visit एवं Guest Lecture की लंबित राशि का भुगतान- उचित अवकाश सुविधा- व्यावसायिक प्रशिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित किया जाएरायगढ़ के समस्त व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि अपने अधिकारों एवं सम्मान की इस लड़ाई को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आगे भी जारी रखा जाएगा। जारीकर्ता —छत्तीसगढ़ नवीन व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघजिला – रायगढ़

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button