Uncategorized

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सह जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के संयुक्त तत्वाधान में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

शान से लहराया तिरंगा, हुआ विविध गतिविधियां

रासेयो इकाई जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा तिरंगा यात्रा सह तिरंगा रैली का आयोजन किया गया

रायगढ़। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा एवं जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के संयुक्त संयोजन में 15 अगस्त 2026 आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक गरिमामय से मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती , मां भारती एवं महापुरुषों के छायाचित्र के समक्ष समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत एकताल श्री रमेश गुप्ता जी ,संस्था के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी, डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी , तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा दीप प्रज्वलन तथा तिरंगा स्टैण्ड की विधिवत् पूजा अर्चना कर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत एकताल श्री रमेश गुप्ता जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात समवेत स्वर में मलय रंजन के बांसुरी वादन के साथ उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान का गायन किया गया एवं तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक रूप से गायन किया गया।जिसे सभी ने तन्मयता के साथ गाया। इस अवसर पर उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जी .जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा से निम्न विद्यार्थियों ने देश भक्ति से प्रेरित कार्यक्रमों से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया जिनमें नन्हा मुन्ना राही हूँ – प्री प्रायमरी , मलय रंजन द्वारा बांसुरी वादन से देशभक्ति गीत की प्रस्तुति ने समां बांधा,क्लास थर्ड और फाइव के बच्चों ने जय हो समूह नृत्य, क्लास सेवन और नाइन के बच्चों द्वारा प्रस्तुति शामिल हैं।


बीएड द्वितीय वर्ष जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के छात्रों द्वारा देश भक्ति गानों पर केंद्रित प्रस्तुति दी जिनमें नैंसी ने देशभक्ति गायन किया, समूह नृत्य ,तथा संदेसे आते हैं देश भक्ति गाना समूह में गाकर सबके मन में देश भक्ति का जज्बा पैदा किया। 80 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के गरिमामय अवसर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा आजादी तो हमें मिल गई अब इसको संभालना और संजोकर अच्छे से रखना आप सभी का परम धर्म है। सबसे ज्यादा जरूरी है हम इसे संभालकर रखें और इस कार्य को केवल आप जैसे युवा वर्ग ही कर सकता है।


चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी
ने कहा कि एकता और अखंडता हमारे भारत की पहचान हैं। स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों वीर जवानों के बलिदान से आज हमें यह दिन मुनासिब हुआ है। हम नवाचार के साथ आगे बढ़ें शिक्षा की ओर अग्रसर हों। आज दिवस स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।मुख्य अतिथि पूर्वसरपंच ग्राम पंचायत एकताल श्री रमेश गुप्ता ने सभी को पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी कहा कि आज का दिवस हम सब भारतीयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।


आभार व्यक्त डॉ गजेंद्र चक्रधारी प्राचार्य जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ ने किया। 80 वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन
बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा आकृति और निकिता ने की।


स्वतंत्रता दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम संबोधन के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के तत्वावधान एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सह तिरंगा रैली का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण से किया गया ।जिसमें उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों,सभी स्टॉफ के साथ स्वयं सेवकों और जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल धनुहारडेरा के छात्रों ने अपने हाथों में तिरंगा थामे वंदे मातरम्,जय हिंद के उद्घोष करते हुए तिरंगा यात्रा रैली मैं भाग ले रहे थे।

80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह और तिरंगा यात्रा सह तिरंगा यात्रा रैली के इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत एकताल श्री रमेश गुप्ता जी, जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी , डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी , प्राचार्य जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा डॉ गजेंद्र चक्रधारी ,
जी जी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल के समस्त स्टॉफ
गण.शान्ति महंत
प्रतिभा पटेल लक्ष्मी सिंह
अनिता पधान .सुप्रिया साहू
छोटी मेहर,अनिता मेहर
.बिंदिया गुप्ता, रेशम खैरवार
रेवती चैनी ,उमा डनसेना
करुणा डनसेना तथा ओमकार यादव
जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ से स्टॉफ गण जिनमें श्री विद्यानंद पटेल, श्री दिनेश पटेल, प्रो विवेक कांबले, प्रो केशव पटेल, प्रो नेहा डनसेना,प्रो भरत सिदार, प्रो शरद पंडा , प्रो मयंक शीतल डनसेना (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी) प्रो सीताराम कैवर्त्य,प्रो अंजु पटेल, ,प्रो हरीश गुप्ता ,प्रो ज्योति पटेल, प्रो बसंत बंजी,प्रो आकाश निराला के साथ अधिक संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति थी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button