Uncategorized

ग्राम पंचायत नदीगाव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बरमकेला। विकासखंड बरमकेला अंतर्गत सरिया तहसील के ग्राम पंचायत नदीगांव में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की कड़ी में ग्राम पंचायत में सरपंच गौरीशंकर विश्वाल द्वारा ध्वजारोहण राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान तिरंगा यात्रा एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें सरपंच सहित सभी अतिथियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर सरपंच गौरीशंकर विश्वाल उप सरपंच दृष्टिदेव प्रधान व समस्त पंचगण और गाव के गणमान्य नागरिक गजानंद विश्वाल नंदकिशोर विश्वाल कैलाश चंद विश्वाल विकास विश्वाल मुरलीधर प्रधान सच्चिदानंद गुप्ता अच्युतानंद प्रधान दयानंद प्रधान संपत यादव गोवर्धन यादव पूर्व सरपंच नोनी बाई उसतराम प्रधान एवं अन्य ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button