
बरमकेला/सुधीर चौहान:- सोमवार को बरमकेला विकास खंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ सरपंच एवं पंचों ने अपना-अपना प्रभार संभाल लिया। ग्राम पंचायत तोरा में पंचायत भवन में नवनिर्वाचित सरपंच वृंदावन प्रधान को सचिव हेमसागार प्रधान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ पूर्व सरपंच एवं पंचों को सम्मान पूर्वक विदाई भी दिया गया।

समारोह के बाद सरपंच वृंदावन प्रधान ने कहा की गांव में मूलभूत सुविधा को मुहैया कराने के साथ शासन की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। साथ ही तोरा पंचायत के सर्वांगीण विकाश के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे.सभी एकजुट होकर पंचायत के गांव का विकास करेंगे।

सभी की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इसी के साथ ही प्रत्येक हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ सचिव गिरजानंद पटेल, रोजगार सहायक सचिव व गाँव के वरिष्ठजन सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।







