चुनावराजनीतिसामाजिक

ग्राम पंचायत लोधिया के नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने ली शपथ,सरपंच को ग्रामीणों ने क्या पुष्पगुच्छ से स्वागत


सारंगढ़/सुधीर चौहान:- नवीन जिले के जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोधिया में 3 मार्च 2025 को नवनिर्वाचित सरपंच ज्योति प्रवीण (गुड्डू) सारथी और सभी नवनिर्वाचित पंचों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन रखा गया था। जिसमें ग्राम पंचायत लोधिया के नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों को ग्राम सचिव फत्तेलाल चौहान द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया जिसमें गांव के नवनिर्वाचित सरपंच व सभी पंचों ने अपना शपथ ग्रहण किया साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए जिसे ग्राम पंचायत लोधिया के नवनिर्वाचित सरपंच  ज्योति प्रवीण गुड्डू सारथी जी ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों को उन्होंने कहा की ग्राम पंचायत लोधिया की संपूर्ण विकास के लिए हम और हमारे नवनिर्वाचित पंचगण संकल्पित है।

गांव के सभी बुद्धजीवी और प्रतिष्ठित लोगों की आशीर्वाद लेकर गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार से जो भी योजनाए आती है उसे ग्राम के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का भी प्रयास करेंगे नवनिर्वाचित सरपंच ज्योति प्रवीण सारथी जी ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वे गांव के संपूर्ण विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और हर समस्या का समाधान करेंगे और मूलभूत सुविधाएं को हर एक नागरिक तक पहुंचाएंगे।।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button