चुनावसामाजिक

पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई: नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का शपथ ग्रहण करने के साथ संभाला कार्यभार


बरमकेला/सुधीर चौहान:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण 17 फरवरी के चुनाव में निर्वाचित हुए 96 ग्राम पंचायत सरपंचों एवं पंचों को प्रभार मिलना शुरू हो गया है। सोमवार को बरमकेला विकास खंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ सरपंच एवं  पंचों ने अपना-अपना प्रभार संभाल लिया। ग्राम पंचायत खोरिगांव में पंचायत भवन में नवनिर्वाचित सरपंच तिलक नायक को सचिव गिरजानंद पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ पूर्व सरपंच एवं पंचों को सम्मान पूर्वक विदाई भी दिया गया। जिससे सभी को साल एवं श्रीफल भेंट किया गया।

समारोह के बाद सरपंच तिलक नायक ने कहा कहा की गांव में मूलभूत सुविधा को मुहैया कराने के साथ शासन की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। साथ ही खोरिगांव पंचायत के सर्वांगीण विकाश के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे.सभी एकजुट होकर पंचायत के गांव का विकास करेंगे। सभी की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इसी के साथ ही प्रत्येक हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ सचिव गिरजानंद पटेल, रोजगार सहायक सचिव व गाँव के वरिष्ठजन सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button