चुनावसामाजिक

ग्राम पंचायत कटंगपाली के नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पा दाता मीरि और सभी पंचों ने ली शपथ

सारंगढ़:- जिले के जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत कटंगपाली में 3 मार्च 2025 को नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ समारोह का आयोजन रखा गया था। जिसमें ग्राम कटंगपाली के नवनिर्वाचित सरपंच व सभी पंचों को सचिव जस्नो पटेल के द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया।

जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच व पंचो ने अपना शपथ ग्रहण किया साथ ही शपथ समारोह में गांव सभी गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिसे ग्राम पंचायत कटंगपाली के नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पा दाता जी ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों को कहा की ग्राम पंचायत कटंगपाली की संपूर्ण विकास के लिए हम और हमारे नवनिर्वाचित पंचगण संकल्पित है।

गांव के सभी बुद्धजीवी और प्रतिष्ठित लोगों की आशीर्वाद लेकर गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही जितने भी मूलभूत सुविधाएं है ग्राम के हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का भी प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित सरपंच पुष्पा दाता जी ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वे गांव के संपूर्ण विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और हर समस्या का समाधान करेंगे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button